सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 76,100 पर आया:निफ्टी 40 अंक फिसला, 23150 पर कारोबार कर रहा; आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी, शुक्रवार 21 मार्च को सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 76,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 50 अंक की गिरावट है, ये 23150 के स्तर पर है। आईटी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। अमेरिकी बाजारों में रही गिरावट कल सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर बंद हुआ था 20 मार्च को सेंसेक्स में 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ। NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढा।