सेंसेक्स में 400 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 150 अंक गिरा, मेटल सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 3 फरवरी को सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,110 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 150 अंक की गिरावट है, ये 23,341 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 45 में गिरावट और 5 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 3.19% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। विदेशी निवेशकों ने ₹1,327.09 करोड़ के शेयर बेचे NSE के डेटा के अनुसार, 1 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 1,327.09 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 824.38 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। शनिवार को फ्लैट बंद हुआ था बाजार इससे पहले शनिवार यानी 1 फरवरी को बजट पेश होने के बाद सेंसेक्स 5 अंकों की तेजी के साथ 77,505 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में 26 अंकों की गिरावट थी, ये 23,482 के स्तर पर बंद हुआ था। बजट के लिए मार्केट खासतौर पर शनिवार के दिन खुला था। वहीं, BSE मिडकैप 212 अंक की गिरावट के साथ 42,884 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 29 में गिरावट और 22 में तेजी थी।