Monday, April 7, 2025
Latest:
Business

सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट:ये 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा, IT और FMCG शेयर्स फिसले

Share News

शेयर बाजार में आज यानी 16 अक्टूबर को गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की गिरावट है, ये 25,000 पर कारोबार कर रहा है। आज IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा गिरावट देखने को मिल रही है। मेटल और एनर्जी शेयर्स में तेजी है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिल रही है। एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार आज हुंडई इंडिया के IPO का दूसरा दिन
हुंडई इंडिया के IPO का आज दूसरा दिन है। निवेशक इस इश्यू के लिए 17 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 22 अक्टूबर को बाजार में लिस्ट होंगे। कंपनी ने इसका प्राइस बैंड 1,865-1,960 रुपए तय किया है। इसके लिए कम से कम 13,720 रुपए की बोली लगानी होगी। कल बाजार में रही थी गिरावट
इससे पहले कल यानी 15 अक्टूबर को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 152 अंक की गिरावट के साथ 81,820 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 70 अंक की गिरावट रही, ये 25,057 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *