Tuesday, April 29, 2025
Latest:
Business

सेंसेक्स में 130 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 40 अंक गिरा, FMCG सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

Share News

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 9 दिसंबर को सेंसेक्स 130 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 81,570 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 24,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 33 में गिरावट और 17 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में FMCG सेक्टर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार यानी 6 दिसंबर को सेंसेक्स 56 अंक की गिरावट के साथ 81,709 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 30 अंक की गिरावट थी, यह 24,677 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में गिरावट और 13 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 1.23% की तेजी के साथ बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *