Thursday, March 13, 2025
Latest:
Business

सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट:निफ्टी भी 390 अंक गिरा, सरकारी बैंक के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली

Share News

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन आज यानी 6 जनवरी को सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 77,980 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 390 अंक की गिरावट है, ये 23,610 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 29 में गिरावट और 1 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में गिरावट और 3 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में PSU बैंक सबसे ज्यादा 3.68% की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी का IPO आज ओपन हुआ स्टैंडर्ड ग्लास लाइनिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO आज ओपन हो गया है। निवेशक 8 जनवरी तक इसके लिए बिडिंग कर सकेंगे। 13 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शुक्रवार यानी 3 जनवरी को सेंसेक्स 720 अंक की गिरावट के साथ 79,223 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 183 अंक की गिरावट रही, ये 24,004 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी थी। निफ्टी के 50 शेयरों में से 32 में गिरावट और 18 में तेजी थी। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में IT सेक्टर सबसे ज्यादा 1.41% की गिरावट के साथ बंद हुआ था। वहीं, बैंकिंग, फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज 1% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। जबकि, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 1.26% और मीडिया सेक्टर में 1.70% की तेजी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *