Friday, July 18, 2025
Latest:
Business

सुंदर पिचाई को 2024 में ₹91.42 करोड़ तनख्वाह मिली:यह गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से 32 गुना ज्यादा, CEO को 2023 में ₹74.98 करोड़ मिले थे

Share News

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने 2024 में 10.73 मिलियन डॉलर यानी 91.42 करोड़ रुपए सैलरी ली है। यह उनकी 2023 की सैलरी से करीब 22% ज्यादा है। 2023 में उन्होंने 8.8 मिलियन डॉलर सैलरी (74.98 करोड़ रुपए) ली थी। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के 2025 के प्रॉक्सी स्टेटमेंट में इस बात की जानकारी दी गई है। वहीं 2022 में सुंदर पिचाई को 226 मिलियन डॉलर यानी 1,925 करोड़ रुपए तनख्वाह मिली थी, जिसमें परफॉर्मेंस गोल्स से जुड़े स्टॉक ग्रांट भी शामिल थे। पिचाई के सैलरी पैकेज में क्या-क्या शामिल है? पिचाई की तनख्वाह गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से 32 गुना ज्यादा सबसे इंटरेस्टिंग बात यह है कि पिचाई को गूगल के एक फुल टाइम एम्प्लॉई से कई ज्यादा सैलरी मिलती है। गूगल के एक एवरेज फुल टाइम एम्प्लॉई को 2024 में 3,31,894 डॉलर यानी 2.82 करोड़ रुपए सैलरी दी गई थी, जो 2023 से 5% ज्यादा है। इस हिसाब से देखा जाए तो CEO की सैलरी गूगल के एवरेज एम्प्लॉई की सैलरी से लगभग 32 गुना ज्यादा है। 2024 में गूगल में टोटल 1,83,323 फुल टाइम एम्प्लॉइज काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *