Entertainment

‘सिकंदर’ रिलीज के दिन साथ दिखे रश्मिका-विजय:मुंबई में रेस्टोरेंट में अलग-अलग एंट्री लेते नजर आए, फैंस बोले- लंच डेट पर गए हैं

Share News

सलमान खान और रश्मिका मंदाना स्टारर सिकंदर रविवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटे बाद रश्मिका को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा के साथ देखा गया। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों लंच डेट पर गए हैं। फिल्म रिलीज के दिन साथ दिखे रश्मिका-विजय रश्मिका और विजय का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें रश्मिका कैजुअल्स पहने और रेस्टोरेंट में एंट्री करते हुए दिखाई दे रही हैं। रेस्टोरेंट के बाहर एक्ट्रेस ने पैपराजी को फोटोज के लिए पोज भी दिए। इसी वीडियो में कुछ सेकेंड बाद विजय भी दूसरी साइड से रेस्टोरेंट में एंट्री लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। विजय ने अपने फेस को मास्क से ढका हुआ है। अक्सर साथ नजर आते हैं रश्मिका-विजय रश्मिका और विजय को अक्सर साथ देखा जाता है। दोनों को कई बार डेट पर जाते देखा गया है। जिसके चलते दोनों के रिलेशनशिप में होने की अफवाह है। हालांकि, दोनों ने अब तक अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली एक्सेप्ट नहीं किया है। एक्ट्रेस ने मच अवेटेड रोमांटिक ड्रामा ‘गर्लफ्रेंड’ का अपडेट दिया रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपनी मच अवेटेड रोमांटिक ड्रामा ‘गर्लफ्रेंड’ के बारे में अपडेट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने कहा था कि टीम और मेकर्स फिल्म के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक आस्क मी एनीथिंग का स्टोरी सेशन किया था। इसमें एक फैन ने एक्ट्रेस से ‘गर्लफ्रेंड’ अपडेट के बारे में पूछा। इस पर रश्मिका ने जवाब देते हुए कहा, ‘आपके लिए बेस्ट फिल्म बना रहा हैं, यहां तक ​​​​कि मैं खुद अपडेट का इंतजार कर रही हूं, जब मुझे पता चलेगा तो मैं जरूर शेयर करूंगी।’ सिकंदर में सलमान खान के साथ नजर आईं बात करें रश्मिका मंदाना की हालिया रिलीज फिल्म सिकंदर की तो इस को ए. आर. मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। सलमान खान ने फिल्म सिकंदर में रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर की है। फिल्म में शरमन जोशी, प्रतीक बब्बर, अंजिनी धवन, काजल अग्रवाल भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। सिकंदर 30 मार्च को रिलीज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *