सलमान बोले- मेरी फ्लाइट क्रैश होने से बची थी:IIFA से लौटते वक्त 45 मिनट टर्बुलेंस में फंसी रही; घटना के वक्त सोहेल सोते रहे
सलमान खान ने बताया कि एक बार उनकी फ्लाइट क्रैश होने से बची थी। सलमान ने कहा- मैं जून 2010 में श्रीलंका में IIFA अवॉर्ड शो अटेंड करके भारत लौट रहा था, तभी फ्लाइट 45 मिनट तक टर्बुलेंस में फंसी रही। फ्लाइट हिल रही थी तो मैं डर गया। मुझे लगा कि ये क्रैश हो जाएगी। जिस समय ये सब हो रहा था उस समय सोहेल खान (सलमान के छोटे भाई) भी मेरे साथ थे। वे बेखौफ नींद में सो रहे थे। सलमान ने ये सब बातें अपने भतीजे और अरबाज के बेटे अरहान खान के पॉडकास्ट में कहीं। सलमान बोले- मैं बहुत डर गया था
सलमान ने कहा- मैंने एयरहोस्टेस की ओर देखा, वह प्रार्थना कर रही थी। तभी मैंने सोचा- अरे बाप रे। यहां तक कि पायलट भी टेंशन में दिख रहे थे, वे आमतौर पर बहुत शांत रहते हैं। मैं सोच रहा था कि मैंने ऐसा केवल फिल्मों में देखा है। 45 मिनट के बाद स्थिति सामान्य हो गई। हम फिर से हंसने लगे। फ्लाइट में सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां भी थीं। लेकिन एक बार फिर अचानक टर्बुलेंस आया। हालांकि 10 मिनट बाद फिर से सबकुछ नॉर्मल हो गया। लेकिन इस बार कोई नहीं हंसा। जब तक फ्लाइट लैंड नहीं कर गई, तब तक डर की वजह से किसी ने एक शब्द नहीं कहा। सिकंदर फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं सलमान सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर की शूटिंग में बिजी हैं। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन एआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल भी लीड रोल में हैं। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में सलमान का नए लुक देखने को मिलेगा। वहीं, इसे साजिद नाडियाडवाला के बैनर ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। वहीं, सलमान खान की आखिरी फिल्म टाइगर 3 थी, जो 12 नवंबर 2024 को रिलीज हुई। 2024 में फिल्म सिंघम अगेन और बेबी जॉन में उन्होंने कैमियो किया था। …………………………………………………… सलमान खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… सलमान खान@59, 85 फिल्में, 74 अवॉर्ड:सोशल वर्क में अव्वल, लेकिन विवादों में जिंदगी, जानिए कैसे शिकार केस में चश्मदीद अड़े बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान आज 59 साल के हो चुके हैं। 3 दशकों से ज्यादा के एक्टिंग करियर में सलमान ने 85 फिल्में कीं, 74 अवॉर्ड जीते। वो चैरिटी में भी अव्वल हैं, इसके बावजूद सलमान की जिंदगी विवादों नाम रही और उन्हें बैड बॉय का तमगा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…