शेयर बाजार में आज फ्लैट कारोबार:सेंसेक्स में 100 अंक और निफ्टी में 40 अंक की गिरावट; बैंकिंग, ऑटो शेयर लुड़के
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 4 अक्टूबर को सेंसेक्स 100 अंक की गिरावट के साथ 82,365 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 40 अंक की गिरावट है, ये 25,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में गिरावट और 10 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में गिरावट और 15 में गिरावट है। बैंकिंग, ऑटो सहित NSE के सभी सेक्टर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। विदेशी निवेशकों ने ₹15,243.27 करोड़ के शेयर बेचे गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग का IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 8 अक्टूबर को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर कंपनी के शेयर लिस्ट होंगे। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें… कल बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी इससे पहले कल यानी 3 अक्टूबर को शेयर बाजार में साल की चौथी बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 1,769 अंक (2.10%) की गिरावट के साथ 82,497 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 546 अंक (2.12%) की गिरावट रही, ये 25,250 के स्तर पर बंद हुआ था। ऑटो,एनर्जी, फाइनेंस और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा गिरावट थी। BPCL, श्रीराम फाइनेंस और LT के शेयर्स में 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली थी। ये निफ्टी के टॉप लूजर रहे। वहीं JSW स्टील का शेयर 1.33% की तेजी के साथ निफ्टी टॉप गेनर था।