Monday, July 21, 2025
Latest:
Sports

शुभमन ने इंग्लिश ओपनर्स से बहस की:आकाशदीप 2 बार DRS में बचे, पंत इंग्लैंड के खिलाफ हाईएस्ट टेस्ट सिक्स लगाने वाले बैटर

Share News

भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी का तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन ऋषभ पंत ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की। वे इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टेस्ट प्लेयर बने। पंत लंच सेशन से ठीक पहले रन आउट भी हो गए। वहीं शुभमन गिल इंग्लिश ओपनर्स से बहस करते नजर आए। लॉर्ड्स टेस्ट के रिकॉर्ड्स… 1. पंत ने विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा
ऋषभ पंत ने लॉर्ड्स टेस्ट में 2 छक्के लगाए। इसी के साथ वे इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। पंत ने वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स का रिकॉर्ड तोड़ा। जिन्होंने करियर में इंग्लैंड के खिलाफ 34 छक्के लगाए। पंत 36 सिक्स लगा चुके हैं। 2. पंत ने रोहित के बराबर टेस्ट छक्के लगा दिए
ऋषभ पंत भारत के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट छक्के लगाने के रिकॉर्ड में भी दूसरे नंबर पर पहुंच गए। उन्होंने पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी की। दोनों के नाम 88-88 सिक्स हैं। नंबर-1 पर पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग हैं, जिनके नाम 90 टेस्ट छक्के हैं। 3. पंत SENA सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशियन विकेटकीपर
ऋषभ पंत साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया (SENA) में एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विकेटकीपर बन गए। इस मामले में उन्होंने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ा। पंत ने 2018 में ऑस्ट्रेलिया जाकर सीरीज में 350 रन बनाए थे। वे फिलहाल इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 416 रन बना चुके हैं। 4. पंत ने धोनी की बराबरी की
ऋषभ पंत SENA देशों में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर बनाने वाले एशियन विकेटकीपर भी बन गए। इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की बराबरी की। दोनों के नाम SENA देशों के टेस्ट में 13 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं। हालांकि, पंत के नाम इनमें 5 सेंचुरी भी है, धोनी ने 13 की 13 फिफ्टी ही लगाईं। 5. पंत ने इंग्लैंड में 8वां 50+ स्कोर बनाया
ऋषभ पंत ने इंग्लैंड ने 8वीं बार 50 प्लस स्कोर बनाया। वे इंग्लैंड में सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने वाले विदेशी विकेटकीपर भी बने। इस मामले में भी पंत ने धोनी की बराबरी की। दोनों के नाम 8-8 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं। यहां भी धोनी ने 8 की 8 फिफ्टी लगाईं, जबकि पंत 4 शतक भी लगा चुके हैं। टॉप मोमेंट्स… 1. पुजारा ने बेल बजाकर मैच शुरू किया
भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन घंटी बजाकर खेल की शुरुआत की। पुजारा भारत के लिए 103 टेस्ट खेल चुके हैं। मुकाबले के दूसरे दिन सचिन तेंदुलकर ने घंटी बजाकर खेल शुरू कराया था। 2. राहुल ने हैट्रिक चौके लगाए
भारतीय पारी के 54वें ओवर में केएल राहुल ने ब्रायडन कार्स के खिलाफ चौकों की हैट्रिक लगाई। राहुल ने ओवर की चौथी, 5वीं और छठी बॉल को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया। राहुल ने 2 चौके फ्लिक और 1 कट शॉट खेलकर लगाया। 3. पंत ने छक्का लगाकर फिफ्टी पूरी की
59वें ओवर की आखिरी बॉल पर ऋषभ पंत ने बेन स्टोक्स के खिलाफ सिक्स लगाया। इसी के साथ उन्होंने अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। स्टोक्स ने लेग स्टंप के बाहर शॉर्ट पिच गेंद फेंकी थी, पंत ने हुक शॉट खेला और गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के बाहर पहुंचा दिया। 4. लंच से ठीक पहले रन आउट हुए पंत
ऋषभ पंत पहले सेशन के आखिरी ओवर में रन आउट हो गए। 66वें ओवर की तीसरी बॉल शोएब बशीर ने ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर फेंकी। पंत ने शॉर्ट कवर्स की ओर बॉल को पुश किया और रन लेने के लिए दौड़ पड़े। पंत नॉन स्ट्राइकर्स एंड की ओर पहुंचते, इससे पहले ही बेन स्टोक्स ने गेंद उठाकर स्टंप्स की ओर डायरेक्ट थ्रो मार दिया। स्टोक्स के थ्रो से पंत को 74 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा। पंत के विकेट के साथ ही अंपायर्स ने लंच सेशन घोषित कर दिया। केएल राहुल 98 रन के स्कोर पर नॉटआउट लौटे। 5. राहुल का लॉर्ड्स में दूसरा शतक
भारत के ओपनिंग बैटर केएल राहुल ने 67वें ओवर में जोफ्रा आर्चर के खिलाफ सिंगल लिया और अपनी सेंचुरी पूरी कर ली। यह लंदन के लॉर्ड्स स्टेडियम में राहुल का दूसरा शतक रहा। वे लॉर्ड्स में 2 सेंचुरी लगाने वाले भारत के दूसरे ही प्लेयर बने। उनसे पहले दिलीप वेंगसरकर 3 शतक लगा चुके हैं। राहुल ने लॉर्ड्स स्टेडियम में पहला शतक 2021 में लगाया था। 6. इंजर्ड होकर बाहर गए बशीर
इंग्लैंड के ऑफ स्पिनर शोएब बशीर 78वें ओवर में बॉलिंग करने के दौरान इंजर्ड हो गए। ओवर की पांचवीं बॉल उन्होंने गुड लेंथ पर फेंकी। रवींद्र जडेजा ने आगे निकलकर शॉट खेला और गेंद सीधे बशीर के हाथ से लगकर मिड ऑन की ओर चली गई। गेंद रोकने की कोशिश में बशीर ने खुद को इंजर्ड कर लिया और वे पवेलियन लौट गए। जो रूट ने उनकी जगह ओवर पूरा किया। 7. जडेजा ने बैट को तलवार की तरह लहराया
रवींद्र जडेजा ने 98वें ओवर में जो रूट के खिलाफ चौका लगाया और अपनी 25वीं टेस्ट फिफ्टी पूरी कर ली। बाउंड्री लगाते ही जडेजा ने अपने बैट को तलवार की तरह लहराया और अपनी हाफ सेंचुरी सेलिब्रेट की। जडेजा अक्सर फिफ्टी या सेंचुरी लगाने के बाद बैट को तलवार की तरह लहराकर ही सेलिब्रेशन करते हैं। 8. DRS में 2 बार बचे आकाशदीप
भारत से नंबर-9 पर बैटिंग करने उतरे आकाशदीप क्रिस वोक्स के खिलाफ 2 बार आउट होने से बच गए। 114वें ओवर की तीसरी और पांचवीं बॉल वोक्स ने गुड लेंथ पर इन स्विंगर फेंकी। दोनों गेंद आकाश के पैड्स पर लगी। इंग्लैंड ने LBW की अपील की और अंपायर शरफुद्दौला सैकत ने दोनों बार आउट का इशारा दे दिया। आकाशदीप ने दोनों बार रिव्यू लिया और दोनों ही बार गेंद लेग स्टंप को छोड़ते हुए चली गई। स्टंप्स मिस कर जाने के कारण आकाशदीप 2 बार 0 पर आउट होने से बच गए। उन्होंने फिर जोफ्रा आर्चर के खिलाफ छक्का लगाकर इंग्लैंड की बढ़त महज 3 रन की कर दी। शुभमन ने इंग्लिश ओपनर्स से बहस की
तीसरे दिन के आखिरी सेशन में इंग्लैंड के ओपनर्स को 1 ओवर बैटिंग करने के लिए उतरना पड़ा। जसप्रीत बुमराह ने तेजी से 2 गेंदें फेंक दी। वे तीसरी गेंद के लिए तैयार थे, तभी क्रॉली पिच पर आ गए और पिच को बैट से सुधारने लगे। बुमराह और बाकी इंडियन प्लेयर्स ने क्रॉली से बैटिंग करने के लिए कहा, लेकिन वे बेहद आराम से क्रीज की ओर गए। पांचवीं गेंद क्रॉली के बैट के ऊपरी हिस्से पर लगी, इस बार उन्होंने फिजियो को मदद के लिए बुला लिया। इस पर भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने तालियां बजाना शुरू कर दिया। उनके साथ बाकी इंडियन प्लेयर्स भी तालियां बजाने लग गए। दरअसल, खेल भारतीय समयानुसार रात 11 बजे तक ही हो सकता था। बुमराह तेजी से ओवर पूरा कर पारी में दूसरा ओवर भी शुरू करवाना चाह रहे थे, लेकिन क्रॉली ने ज्यादा समय ले लिया और बुमराह का ओवर 11 बजे के बाद खत्म हुआ। इसी से नाराज होकर शुभमन इंग्लिश ओपनर्स से बहस करते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *