Sunday, July 20, 2025
Latest:
International

वर्ल्ड अपडेट्स:मेक्सिको में त्योहार के दौरान गोलीबारी, 12 लोगों की मौत, 20 घायल; राष्ट्रपति शिनबाम ने दुख जताया

Share News

मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में मंगलवार रात भीषण गोलीबारी हुई। इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हुए हैं। उस वक्त लोग इरापुआतो शहर में सेंट जॉन द बैप्टिस्ट त्योहार के मौके पर सड़क पर नाच-गाना और जश्न मना रहे थे। यह जानकारी स्थानीय प्रशासन ने बुधवार को दी। इरापुआतो के अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सेरवांतेस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मेक्सिको मरने वालों की संख्या 12 हो चुकी है और कई घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले पर दुख जताया और कहा कि इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *