Saturday, April 19, 2025
Latest:
Entertainment

लाठीचार्ज के बीच पटना में ‘पुष्पा-2’ का ट्रेलर लॉन्च:फैंस ने फेंकी चप्पल, भीड़ कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने चलाई लाठी

Share News

पटना के गांधी मैदान में आज फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया। फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होगी। गांधी मैदान में लाखों की संख्या में भीड़ मौजूद है। कार्यक्रम में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी परफॉर्मेंस किया। फिल्म के लॉन्चिंग से पहले पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। गांधी मैदान में फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई है। करीब 1 लाख लोग गांधी मैदान पहुंचे हैं। भीड़ ने स्टेज की तरफ चप्पल फेंकी, जिसके बाद लोग बेकाबू होने लगे। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई। गांधी मैदान में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को देखने भीड़ बेकाबू हो गई। लोग गांधी मैदान में लगी 40 मीटर ऊंची होर्डिंग्स में चढ़ गए। सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना गांधी मैदान पहुंच गए हैं। फैंस की भीड़ उनके पीछे भागती दिखी। गांधी मैदान में कार्यक्रम चल रहा है। वहीं बार-बार भीड़ बेकाबू हो रही है। जिसे कंट्रोल करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ रहा है। प्रोग्राम में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी शामिल हुए। उन्होंने दोनों कलाकार का स्टेज पर स्वागत किया। इससे पहले पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर अल्लू अर्जुन ने अपने फैंस की रिक्वेस्ट पर फिल्म पुष्पा का सिग्नेचर स्टाइल किया। दोनों कलाकार पटना के ताज होटल में ठहरे हैं। ये खबर भी पढ़ें साउथ स्टार के जलवे:360 करोड़ की नेटवर्थ के मालिक हैं अल्लू अर्जुन, हैदराबाद में है 100 करोड़ का आलीशान घर! अनबन की खबरों के बीच अल्लू अर्जुन का वीडियो वायरल:चाचा पवन कल्याण की तारीफ करते नजर आए; आंध्र प्रदेश चुनाव के दौरान थीं मनमुटाव की खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *