Sports

लखनऊ के इकाना में धोनी की प्रैक्टिस:फ्लेमिंग बोले- थाला के रिटायरमेंट का पता नहीं; पूरन हैं रियल थ्रेट

Share News

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में रविवार शाम 6 बजे CSK की टीम प्रैक्टिस करने पहुंची। रविद्र जड़ेजा, आर अश्विन, रचिन रवीन्द्र कोच स्टीफन फ्लेमिंग सहित कई खिलाड़ी प्रैक्टिस करते रहे, लेकिन धोनी 45 मिनट तक मैदान पर दिखाई नहीं दिए। मैदान पर एंट्री के बाद धोनी ने फीजियो टॉमी सिमसैक के साथ दौड़ लगाई। लगभग 1 घंटे तक धोनी फिजियो के साथ वार्मअप करते दिखाई दिए। इसके बाद पैड पहनकर बैटिंग प्रैक्टिस करने के लिए तैयार हुए। लेकिन 15 मिनट तक उनकी कमर का हिस्सा फिजियो दबाते रहे। अदला-बदली कर की बैटिंग धोनी काली मिट्टी की पिच पर बैटिंग प्रैक्टिस करने मैदान पर उतरे। 5 गेंद खेलने के बाद रविंद्र जडेजा बैटिंग करने लगे। इसके बाद फिर धोनी ने बैटिंग की। दोनों खिलाड़ी प्रैक्टिस में अदला-बदली कर बैटिंग करते दिखाई दिए। मौके पर CSK के नेट बॉलर के साथ में रविचंद्रन अश्विन और अन्य गेंदबाज बॉलिंग करते रहे। मौके पर धोनी कई बॉल को सम्मान देते दिखे। इस दौरान कई बड़े शॉट्स भी लगाए। स्टेडियम के बाहर धोनी…धोनी… धोनी….धोनी…धोनी की आवाज से इकाना स्टेडियम के बाहर का इलाका गूंज रहा था। प्रशंसक अपने फेवरेट खिलाड़ी को आवाज लगा रहे थे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की झलक पाने को क्रिकेट प्रेमी बेताब थे। मोबाइल से धोनी की फोटो खींचने के लिए युवा बस के दोनों तरफ खड़े रहे। धीरे धीरे बस स्टेडियम की तरफ बढ़ रही थी। बस के दोनों तरफ सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस के पीछे क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ भी बस के साथ दौड़ रही थी। सभी धोनी को आवाज लगा रहे थे। बस के अंदर से खिलाड़ी बाहर भीड़ देख कर दंग थे। जैसे ही भीड़ को धोनी की झलक नजर आई, धोनी-धोनी का शोर मचने लगा। मैदान पर तैनात थे सुरक्षा जवान धोनी के चलते इकाना स्टेडियम में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर सुरक्षा जवान नजर आए। धोनी के स्टेडियम के अंदर जाने के बाद बाहर सड़क पर जाम लग गया। तकरीबन एक घंटे तक कई गाड़ियां फंसी रहीं। सोमवार को होगा LSG और CSK के बीच चौथा मैच सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच IPL का चौथा मैच होगा। मैच से पहले CSK कोच स्टीफेन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने पूरन को रियल थ्रेट बताया। स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा- पूरन लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। मैच जीतने में पूरन की बड़ी भूमिका रही है। CSK की लगातार खराब परफॉर्मेंस और टीम में इंजरी के सवाल पर फ्लेमिंग ने कहा- यह बड़ा चैलेंज है। हम छोटे-छोटे स्टेप्स पर ध्यान दे रहे हैं। अगर आप कंपटीशन की बात कर रहे हैं तो वह हमने पिछले मैच में काफी कम रहा है। आगे जो भी मैच खेले जाएंगे उसमें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बहुत कुछ करना है। हमें परफॉर्मेंस पर ध्यान देना है। हम खुद की परफॉर्मेंस को बेहतर करने के लिए काम कर रहे हैं। स्टीफेन बोले- धोनी के पास मैजिक नहीं धोनी के कप्तान बनने के सवाल पर स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा- उनका इन्फ्लुएंस हमारे लिए बेहतर होगा, लेकिन उनके पास कोई मैजिक नहीं है। हमें हार्ड वर्क करना पड़ेगा। धोनी का ग्राउंड पर होना कारगर साबित होगा। अगले दिनों में हम कुछ बेहतर करने पर जोर दे रहे हैं। धोनी का यह आखिरी मैच होने के सवाल पर स्टीफेन फ्लेमिंग ने कहा- यह मुझे नहीं पता है। मैच में पावर हिटिंग करनी होती है। हमारी टीम अच्छे से क्राफ्ट है। हम मौके के हिसाब से फैसले लेंगे चेन्नई में हुआ पिछला मैच ट्रिकी था। हालांकि कई खिलाड़ी फियरलेस क्रिकेट मैच खेल रहे हैं। शिवम दुबे के इंजरी होने के सवाल पर उन्होंने कहा- वह रिकवर कर रहे हैं। शेख रशीद जैसे प्लेयर्स को तराशने और निखारने पर उन्होंने कहा- हम मौके के हिसाब से फैसले लेंगे। यह खबर भी पढ़ें… रेलवे के स्लीपर चुराकर बना रहे थे प्राइवेट ट्रैक:लखनऊ में अफसरों की मिलीभगत, 255 स्लीपर भरे 2 ट्रक जब्त, RPF ने मारा छापा लखनऊ रेलवे के स्लीपर चुराकर कानपुर में प्राइवेट ट्रैक बिछाने वाले गिरोह के 4 लोगों को RPF ने गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी FCI के गोदाम में की गई है। कार्रवाई के दौरान मौके से 2 ट्रक भी पकड़े गए हैं। दोनों ट्रकों से 255 स्लीपर बरामद हुए हैं। इसकी कीमत 8 लाख 16 हजार बताई जा रही है। दरअसल, लखनऊ जंक्शन की RPF टीम ने कानपुर के FCI डिपो चंदारी में छापेमारी की। इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। मामले में रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत की भी बात सामने आ रही है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *