Sunday, April 27, 2025
Latest:
Sports

रोहित ने लगातार 13वां ICC मैच जीता:2 ICC ट्रॉफी जीतने वाले चौथे कप्तान, 9वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने; रिकॉर्ड्स

Share News

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में न्यूजीलैंड 4 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। टीम ने न्यूजीलैंड से मिले 252 रन के टारगेट को रोहित शर्मा के रिकॉर्ड 76 रन की बदौलत 49 ओवर में हासिल कर लिया। रविवार को रिकॉर्ड्स का दिन रोहित शर्मा के नाम रहा। रोहित लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान बने। रोहित शर्मा ने ICC टूर्नामेंट्स में लगातार 13 वीं जीत दर्ज की। रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले 8वें और तीसरे भारतीय कप्तान बने। वे लगातार 2 ICC फाइनल जीतने वाले चौथे कप्तान भी बने। पढ़िए फाइनल IND Vs NZ मैच के टॉप रिकॉर्ड्स… फैक्ट्स: 1. भारत लगातार 15वां टॉस हारा, रोहित ने 12वां टॉस गंवाया
चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत टॉस नहीं जीत सका। टीम ने 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल से लगातार 15वां टॉस गंवाया। कप्तान रोहित शर्मा ने 2023 से अब तक 12वां टॉस गंवाया है। लगातार सबसे ज्यादा टॉस हारने के मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा, जिन्होंने लगातार 11 टॉस गंवाए थे। 2. रोहित शर्मा ने लगातार 13वां ICC मैच जीता
रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान ICC टूर्नामेंट में लगातार 13वीं जीत हासिल की। उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 12 जीत का रिकॉर्ड तोड़ा। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी में 5 मैच जीते। इससे पहले उन्होंने 2024 के टी-20 वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच जीते थे। 3. रोहित ICC ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान
रोहित शर्मा ICC ट्रॉफी जीतने वाले तीसरे भारतीय कप्तान बने। उन्होंने पिछले साल जून में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। उनसे पहले कपिल देव ने एक बार और महेंद्र सिंह धोनी ने 3 ICC ट्रॉफी अपने नाम की है। 2002 में सौरव गांगुली ने चैंपियंस ट्रॉफी जीती नहीं थी, तब बेनतीजा मैच के बाद भारत ने श्रीलंका के साथ ट्रॉफी शेयर की थी। 4. रोहित लगातार 2 ICC फाइनल जीतने वाले चौथे कप्तान
रोहित लगातार 2 ICC टूर्नामेंट जीतने वाले दुनिया के चौथे कप्तान बने। उनसे पहले वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड, ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग और पैट कमिंस यह कारनामा कर चुके हैं। 5. रोहित को ICC वनडे टूर्नामेंट दूसरे सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले
रोहित शर्मा ICC वनडे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले दूसरे प्लेयर बने। उन्हें 9 बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिल चुके हैं। पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 10 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *