रेनो ट्राइबर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च:भारत की सबसे सस्ती 7 सीटर MPV में 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स, शुरुआती कीमत ₹6.29 लाख
रेनो इंडिया ने आज (23 जुलाई) भारत में सबसे सस्ती 7 सीटर MPV (मल्टी पर्पस व्हीकल) रेनो ट्राइबर का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है। इस फेसलिफ्ट में नए डिजाइन और नए कलर ऑप्शन्स के साथ-साथ कुछ एक्स्ट्रा फीचर्स भी दिए गए हैं। अब कार में 21 एडवांस सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे। ट्राइबर को 4 वैरिएंट में पेश किया गया है। इसमें ऑथेंटिक, इवोल्यूशन, टेक्नो और इमोशन शामिल हैं। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.29 लाख रुपए रखी गई है। ये MPV का पहला बड़ा अपडेट है, जिसे 2019 में पहली बार लॉन्च किया गया था।