Entertainment

राम चरण के बर्थडे पर ‘RC16’ का फर्स्ट लुक आउट:मुंह में जलती बीड़ी और तीखे तेवर में दिखे एक्टर, अल्लू अर्जुन से हो रही तुलना

Share News

साउथ सुपरस्टार राम चरण का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आरसी16’ का टाइटल अनाउंस कर दिया गया है। इसके साथ ही फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर फैंस ने उनकी लुक को अल्लू अर्जुन के पुष्पा लुक से जोड़ दिया है। राम चरण की अगली फिल्म का नाम ‘पेड्डी’ है। फिल्म से सुपरस्टार के दो पोस्टर भी सामने आए हैं। पहले पोस्टर में राम चरण लंबे बाल, बढ़ी हुई दाढ़ी और मुंह में जलती हुई बीड़ी दबाए नजर आ रहे हैं। जबकि दूसरे पोस्टर में राम चरण रेड और ब्लू कलर की स्ट्राइप वाली शर्ट पहने दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, उनके हाथ में हथियार भी नजर आ रहा है। वहीं, राम चरण के अपकमिंग लुक को देखकर अब फैंस को पुष्पराज यानी अल्लू अर्जुन की याद आ गई है। एक ने लिखा- ‘पुष्पा के फर्स्ट लुक की कॉपी, सिगरेट जोड़ी और बस इतना ही।’ दूसरे ने लिखा- ‘मिनी पुष्पा।’ तीसरे ने लिखा- ‘पुष्पा की कॉपी। राम चरण के साथ नजर आएंगी जाह्नवी कपूर राम चरण की फिल्म ‘पेड्डी’ में उनके साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर नजर आएंगी। इसके अलावा शिव राजकुमार भी फिल्म का हिस्सा होंगे। इस फिल्म को बूची बाबू सना ने डायरेक्ट किया है। हालांकि, अब तक फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ————— इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. राम चरण @40, RRR से दुनियाभर में छाए:35 साल पुरानी दुश्मनी, फिर भी जूनियर NTR के साथ किया काम; जानें कितनी है फीस राम चरण… ये वो नाम है, जो साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स की लिस्ट में शुमार है। एक्टिंग का हुनर तो उन्हें अपने परिवार से विरासत में मिला, लेकिन फिल्मी दुनिया में अपनी अलग पहचान उन्होंने खुद के दम पर बनाई। पूरी खबर पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *