Business

रतन टाटा के जाने के बाद अब कौन संभालेगा विरासत:अभी ग्रुप की कमान एन चंद्रशेखरन के पास, ये टाटा परिवार से नहीं

Share News

टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार रात करीब 11:30 बजे निधन हो गया। टाटा ग्रुप में अब तक सबसे ऊंचा पद टाटा परिवार के ही किसी सदस्य को मिलता रहा है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि रतन टाटा के जाने के बाद अब उनकी इस विरासत को कौन संभालेगा। फिलहाल ग्रुप की कमान एन चंद्रशेखरन के पास है, ये टाटा परिवार से नहीं हैं। अभी नोएल नवल टाटा के बच्चे लिआह, माया और नेविल ग्रुप में 1868 में शुरुआत के बाद ग्रुप के संस्थापक जमशेदजी एन टाटा ने 1904 तक इसकी कमान संभाली। उनके बाद ग्रुप की जिम्मेदारी सर दोराबजी टाटा (1904-1932), जे आर डी टाटा (1938-1991) और 2012 तक रतन टाटा। अभी रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा के बच्चे लिआह, माया और नेविल अन्य प्रोफेशनल्स की तरह कंपनी में काम कर रहे हैं। सबसे बड़ी बेटी लिआह टाटा ने मैड्रिड, स्पेन से IE बिजनेस स्कूल से मार्केटिंग में मास्टर डिग्री हासिल की है। साल 2006 में उन्होंने ताज होटल रिसॉर्ट्स एंड पैलेस में बतौर असिसटेंट सेल्स मैनेजर जॉइन किया था। फिलहाल वो द इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) में वाइस प्रेसिडेंट के तौर पर काम कर रही हैं। छोटी बेटी माया टाटा ने ग्रुप की फ्लैगशिप फाइनेंशियल सर्विस कंपनी टाटा कैपिटल में एनालिस्ट के तौर पर जॉइन किया था। जबकि उनके भाई नेविल टाटा ने ट्रेंट में अपनी प्रोफेशनल जर्नी की शुरुआत की। 1868 में स्थापना: इसके प्रोडक्ट्स सुबह से शाम तक हमारी जिंदगी में शामिल टाटा ग्रुप की स्थापना जमशेदजी टाटा ने 1868 में की थी। यह भारत की सबसे बड़ी मल्टीनेशनल कंपनी है, 10 अलग-अलग बिजनेस में इसकी 30 कंपनियां दुनिया की 100 से ज्यादा देशों में कारोबार करती है। अभी एन चंद्रशेखरन इसके चेयरमैन हैं। टाटा संस टाटा कंपनियों की प्रींसिपल इन्वेस्टमेंट होल्डिंग और प्रमोटर है। टाटा संस की 66% इक्विटी शेयर कैपिटल उससे चैरिटेबल ट्रस्ट के पास हैं, जो एजुकेशन, हेल्थ, आर्ट एंड कल्चर और लाइवलीहुड जनरेशन के लिए काम करता है। 2023-24 में टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों का टोटल रेवेन्यू 13.86 लाख करोड़ रुपए था। यह 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार देती है। इसके प्रोडक्ट्स सुबह से शाम तक हमारी जिंदगी में शामिल है। चायपत्ति से लेकर घड़ी, कार और एंटरटेनमेंट सर्विसेज देती है। रतन टाटा के 5 बिजनेस लेसन 1. रिस्क टेकर 2. डिसीजन मेकर 3. आइडिएटर 4. लीडर 5. इनोवेटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *