यूपी में 60 हजार पुलिस भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित:जनरल का कटऑफ 225, OBC का 216; 48 लाख परीक्षार्थियों ने दिया था एग्जाम
यूपी सरकार ने 60 हजार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जनरल कैटेगरी में लड़कों का कटऑफ 225 और महिलाओं का 212 गया है। जबकि SC कैटेगरी के लड़कों का 196, लड़कियों का 180 नंबर गया है। वहीं, ST कैटेगरी में लड़कों का 170, लड़कियों का 146 नंबर कटऑफ गया है। चौंकाने वाली बात यह कि EWS में लड़कों का कटऑफ OBC से नीचे आ गया है। EWS में लड़कों का कटऑफ 209 और लड़कियों का 193 गया है। जबकि OBC लड़कों का 216 और लड़कियों का 200 गया है। 60 हजार 244 पदों के लिए 48 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट के डायरेक्टर लिंक (https://ctcp24.com/uppbpbcst23/homepage.aspx) पर जाकर रिजल्ट देख सकते हैं। ऐसे चेक करें रिजल्ट 1.74 लाख को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया था
1 लाख 74 हजार 316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। यानी पदों से 3 गुना अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में पास हुए थे। पुलिस भर्ती प्रक्रिया की विज्ञप्ति अक्टूबर, 2023 में निकली थी। इसके लिए पहले फरवरी में परीक्षा हुई, लेकिन पेपर लीक होने के कारण परीक्षा दोबारा करानी पड़ी। इसके बाद लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30, 31 अगस्त को कुल 10 पालियों में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में 150 सवाल पूछे गए थे। हर सवाल के 2 नंबर तय थे। यानी कुल 300 नंबरों की परीक्षा हुई थी। माइनस मार्किंग भी थी। हर गलत सवाल पर 0.25 नंबर काटे गए थे। ——————– एजुकेशन से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- CBSE ने 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी की:परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक होंगी, 44 लाख स्टूडेंट्स बैठेंगे; पहली बार 86 दिन पहले शेड्यूल केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बुधवार देर रात 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया। परीक्षाएं 15 फरवरी से होंगी। 10वीं की परीक्षा 18 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 4 अप्रैल तक चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर खबर अपडेट की जा रही है।