मेक्सिको में बढ़ते टूरिज्म के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन; PHOTOS:प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ और आगजनी की, टूरिस्ट हमारे घर चुराना बंद करो जैसे नारे लगाए
मेक्सिको सिटी के कई शहरों में शुक्रवार को टूरिज्म और जेंट्रीफिकेशन (शहरीकरण) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ। कोंडेसा और रोमा जैसे टूरिस्ट एरिया में शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुआ प्रदर्शन बाद में हिंसक हो गया। कुछ नकाबपोश प्रदर्शनकारियों ने कई दुकानों में लूटपाट, तोड़फोड़ और आगजनी की। साथ ही प्रदर्शनकारियों ने ‘टूरिस्ट मेक्सिको से बाहर जाओ’, ‘हमारे घर चुराना बंद करो’ जैसे नारे लगाए। मेक्सिको सिटी में हुए हिंसक प्रदर्शन की तस्वीरें देखिए… प्रदर्शनकारियों ने टूरिज्म कंट्रोल करने की मांग की प्रदर्शनकारियों ने शहर में टूरिज्म को कंट्रोल करने और आवास नियमों को सख्त करने की मांग की। बाद में प्रदर्शनकारी अमेरिकी दूतावास के बाहर पहुंचे और शहर की मेट्रो में नारेबाजी की। पुलिस ने दूतावास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी, और शहर में चेतावनी के लिए सायरन बजाय गए। बढ़ता टूरिज्म स्थानीय लोगों को बेदखल कर रहा मेक्सिको में 2020 से अमेरिकी टूरिस्ट काफी बढ़ें हैं, जिनके आने से यहां घरों के किराए में काफी बढ़ गए हैं, जिससे स्थानीय लोग अपने ही इलाकों से बेदखल हो रहे हैं। स्पेन में प्रदर्शनकारियों ने टूरिस्ट्स पर पानी फेंका स्पेन, इटली, पुर्तगाल और दूसरे यूरोपीय शहरों में भी पर्यटन के खिलाफ प्रदर्शन तेज हो रहे हैं। स्पेन के बार्सिलोना में प्रदर्शनकारियों ने 15 जून को टूरिस्ट्स पर पानी फेंका और पर्यटक घर जाओ जैसे नारे लगाए। 2023 में बार्सिलोना में करीब 1.6 करोड़ पर्यटक आए, जो शहर की आबादी से 10 गुना ज्यादा है। शहर 2028 तक पर्यटक अपार्टमेंट्स पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। इटली में होटलों की संख्या लोगों के घरों से ज्यादा इटली के वेनिस में लोगों ने नए होटलों के खिलाफ 18 जून को प्रदर्शन किया था। यहां होटलों की संख्या स्थानीय निवासियों के घरों से ज्यादा हो गई है। लिस्बन (पुर्तगाल) और मेजरका (स्पेन) में भी प्रदर्शन हुए, जहां लोग पर्यटन को नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं। पर्यटन यूरोप की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा प्रदर्शनकारी पर्यटकों की संख्या सीमित करने, शॉर्ट-टर्म किराये पर रोक और स्थानीय लोगों के लिए किफायती आवास की मांग कर रहे हैं। कुछ शहरों ने इससे निपटने के लिए टूरिस्ट पर टैक्स लगाना शुरू किया है। हालांकि, पर्यटन यूरोप की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा है, जैसे स्पेन में 12% GDP। लेकिन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यह मॉडल केवल कुछ लोगों को फायदा पहुंचाता है, जबकि स्थानीय लोग परेशान हैं। प्रदर्शनकारी पर्यटकों को दुश्मन नहीं मानते, बल्कि वे सरकारों से टिकाऊ पर्यटन नीतियों की मांग कर रहे हैं। —————————————————————- ये खबर भी पढ़ें… स्पेन में हीटवेव से 60 साल का रिकॉर्ड टूटा:तापमान 46 डिग्री पहुंचा; पुर्तगाल, इटली और क्रोएशिया में रेड अलर्ट, PHOTO देखें यूरोप के कई देश भीषण हीटवेव की चपेट में हैं। स्पेन में सबसे ज्यादा गर्मी है, जहां के ज्यादातर इलाकों में 29 जून को तापमान 46°C दर्ज किया गया, जो देश का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। इससे पहले स्पेन के सेविले में आखिरी बार जून, 1965 में 45.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। पूरी खबर पढ़ें…