Monday, March 17, 2025
Latest:
Technology

मारुति ने इस साल तीसरी बार बढ़ाई कारों की कीमत:अगले महीने से 4% महंगी होंगी कारें, रॉ मटेरियल कॉस्ट बढ़ने के कारण फैसला लिया

Share News

मारुति सुजुकी ने अप्रैल 2025 से अपनी कारों की कीमत में 4% तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी कंपनी के सभी मॉडल्स पर अलग-अलग होगी। मारुति ने रॉ मटेरियल और ऑपरेशनल कॉस्ट के बढ़ने के कारण यह फैसला किया है। इससे पहले 1 फरवरी 2025 से मारुति ने कार की कीमतों में 32,500 रुपए तक इजाफा किया था। वहीं जनवरी में भी कंपनी ने अपने सभी मॉडल्स पर 4% तक की बढ़ोतरी की थी। तब भी मारुति ने कीमत बढ़ाने की वजह रॉ मटेरियल महंगा होना बताया था। फरवरी में मारुति ने 1.60 लाख कारें बेचीं मारुति ने फरवरी 2025 में कुल 1 लाख 60 हजार 791 कारें बेचीं, जो फरवरी 2024 में बेचीं गई 1 लाख 60 हजार 272 यूनिट की तुलना में 0.32% ज्यादा है। मंथली बेसिस पर सेल्स में 7% की गिरावट आई है। कंपनी ने जनवरी 2025 में 1 लाख 73 हजार 599 कारें बेचीं थीं। मॉडल-वाइज सेल्स में फ्रोंक्स 21,461 यूनिट के साथ टॉप सेलिंग कार है। खबर के बाद शेयर 2% चढ़कर 11,752 रुपए पर पहुंचा दामों में बढ़ोतरी की खबर के बाद मारुति का शेयर 2% चढ़कर 11,752 रुपए पर पहुंच गया हालांकि बाद में ये थोड़ा नीचे आया और 0.15% चढ़कर 11,531 के स्तर पर बंद हुआ। बीते एक साल में मारुति का शेयर फ्लैट ही रहा है। वहीं बीते 6 महीने में ये 6% गिरा है। एक महीने में शेयर में 10% की गिरावट आई है। तीसरी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 16% बढ़ा मारुति सुजुकी को वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में 3,727 करोड़ रुपए का शुद्ध मुनाफा (कॉन्सोलिडेटेड नेट प्रॉफिट) हुआ था। सालाना आधार पर यह 16% बढ़ा था। एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी को 3,206 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। ऑपरेशन से कंपनी का रेवेन्यू 38,764 करोड़ रुपए रहा। एक साल पहले की समान तिमाही में मारुति ने 33,512 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया था। सालाना आधार पर यह 15.67% बढ़ा है। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू कहते हैं। 1981 में भारत सरकार के स्वामित्व में बनी थी मारुति मारुति सुजुकी की स्थापना 24 फरवरी 1981 को भारत सरकार के स्वामित्व में मारुति इंडस्ट्रीज लिमिटेड के रूप में हुई थी। 1982 में कंपनी ने जापान की सुजुकी कॉर्पोरेशन के साथ मिलकर जॉइंट वेंचर ‘मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड’ बनाई। भारतीयों के लिए पहली बजट कार 1983 में मारुति 800 लॉन्च हुई। 47,500 रुपए की एक्स शोरूम कीमत पर कंपनी ने देश के एक बड़े तबके को कार खरीदने में सक्षम बनाया था। मारुति सुजुकी पिछले 40 साल में देश में करीब 3 करोड़ गाड़ियां बेच चुकी है। ———————————————–
ये खबर भी पढ़ें
ओला का शेयर 8% गिरकर 47 रुपए पर आया: सब्सिडियरी कंपनी पर पेमेंट रोकने का आरोप; दिवालिया कार्यवाही के लिए याचिका दायर ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में आज यानी, सोमवार (17 मार्च) को करीब 8% की गिरावट है। कंपनी की एक सब्सिडियरी के खिलाफ दिवालियापन की याचिका डाले जाने के बाद कंपनी के शेयर में ये गिरावट आई है। ओला का शेयर 47 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *