महेला जयवर्धने मुंबई इंडियंस के हेड कोच बने:मार्क बाउचर की जगह लेंगे; 2017 से 2022 तक भी कोच रहे जयवर्धने
मुंबई इंडियंस (MI) ने महेला जयवर्धने को IPL 2025 के लिए अपना हेड कोच बनाया है। वह मार्क बाउचर की जगह लेंगे, जो 2022 और 2023 में टीम के हेड कोच थे। इससे पहले जयवर्धने 2017 से 2022 तक लगातार पांच साल तक टीम के हेड कोच थे। हालांकि 2022 में MI के दूसरे लीगों में ग्लोबल विस्तार के कारण उन्हें फ्रेंचाइजी का ग्लोबल हेड बनाया गया था, लेकिन अभी उन्हें फिर से वापस लाया गया है। मुंबई इंडियंस से जुड़ सकते हैं पारस म्हाम्ब्रे
पूर्व भारतीय कोच पारस म्हाम्ब्रे इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन में मुंबई इंडियन के साथ जुड़ सकते हैं। वे इस साल के अंत में होने जा रहे मेगा ऑक्शन में भी मौजूद रह सकते हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पारस जल्द ही IPL की सबसे सफल फ्रेंचाइजीज में शुमार MI से जुड़ने वाले हैं, हालांकि फ्रेंचाइजी ने अब तक कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। पारस 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के बॉलिंग कोच रहे हैं। राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर राजस्थाना के कोच
पिछले महीने राहुल द्रविड़ और विक्रम राठौर राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़ गए हैं। फ्रेंचाइजी ने 20 सितंबर को दोनों भारतीय कोच को अपने साथ जोड़ने का ऐलान किया था। द्रविड़ और राठौर की कोचिंग में भारतीय टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप जीता था। पारस खिलाड़ी से ज्यादा बतौर कोच सफल हुए
पारस म्हाम्ब्रे ने भारत के लिए 2 टेस्ट और 3 वनडे खेले हैं। उनका फर्स्ट क्लास करियर शानदार रहा, लेकिन इंटरनेशनल लेवल पर उन्हें ज्यादा कामयाबी नहीं मिली। पारस के बारे में कहा जाता है कि वे एक खिलाड़ी से ज्यादा प्रतिभाशाली कोच हैं। क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… बाबर आजम दूसरे टेस्ट से ड्रॉप हो सकते हैं पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले से ड्रॉप किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पहले मुकाबले में मिली करारी हार के बाद सिलेक्शन कमेटी ने उन्हें ड्रॉप करने की सिफारिश की है। पढ़ें पूरी खबर