Entertainment

मनोज कुमार का आज होगा अंतिम संस्कार:11:30 बजे जुहू पवनहंस श्मशान घाट पर दी जाएगी मुखाग्नि, कल हुआ था निधन

Share News

एक्टर-डायरेक्टर मनोज कुमार का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई में जुहू स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर 11:30 बजे मुखाग्नि दी जाएगी। शनिवार को अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव देह उनके घर गोस्वामी टावर्स में रखी गई थी। बता दें कि शुक्रवार को मनोज कुमार का निधन हो गया था। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। देशभक्ति की फिल्में बनाने के कारण उन्हें भारत कुमार के नाम से भी जाना जाता है। मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटे गया और उन्हें राजकीय सम्मान के साथ 21 तोपों की सलामी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *