Monday, April 28, 2025
Latest:
Sports

मंडी के अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर आशीष चौधरी परिणयसूत्र में बंधे:इंटरनेशनल खिलाड़ी इमुनागांबी से रचाई शादी, वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतना लक्ष्य

Share News

मंडी जिला के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी आशीष चौधरी मणिपुर की इमुनागांबी के साथ परिणयसूत्र में बंध गए। करीब 3 सालों तक एक दूसरे को जानने के बाद उन्होंने क्षेत्र के भौण स्थित शीतला माता मंदिर में पवित्र अग्नि के फेरे लेकर सदा के लिए एक दूसरे का हाथ थाम लिया। साल 2021 में बेंगलुरु में आयोजित इंडिया कैंप में दोनों पहली बार एक दूसरे से मिले और उसके बाद लगातार मुलाकातों का सिलसिला चलता गया। काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद उन्होंने एक दूसरे को जीवन साथी चुनने का निर्णय लिया। आशीष की माता दुर्गा देवी के साथ दुल्हन के पिता नब कुमार मैतेई और माता इबेचो लइमा सहित अन्य रिश्तेदारों ने उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आशीष चौधरी की पत्नी इमुनागांबी भी एक अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हैं। मणिपुर की राजधानी इंफाल की रहने वाली इमुनागांबी अभी तक चार बार नेशनल चैंपियन, दो बार नेशनल गेम्स चैंपियन होने के साथ कामनवेल्थ खेलों की रजत पदक विजेता भी हैं। इसके अतिरिक्त वह एशियन गेम्स में भी भारतीय बॉक्सिंग टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। आशीष चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों के बाद वह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैम्पियनशिप की तैयारियों में जुट जाएंगे। ओलिंपिक में मेडल लाने का पिता स्वर्गीय भगत राम डोगरा का सपना वह वर्ल्ड चैम्पियनशिप में पदक जीतकर पूरा करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *