Wednesday, July 9, 2025
Latest:
International

भास्कर वर्ल्ड अपडेट:अमेरिका में अस्पताल के ICU में गोलीबारी, 3 घायल; पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

Share News

अमेरिकी शहर पेनसिल्वेनिया में एक व्यक्ति ने एक अस्पताल के ICU में घुसकर गोलीबारी की। यॉर्क काउंटी के अटॉर्नी टिम बार्कर ने बताया कि हमलावर हैंडगन और बैग के साथ UPMC मेमोरियल अस्पताल में घुसा था। हमलावर सीधे ICU में गया और गोलियां चला दी। इसमें एक डॉक्टर और एक नर्स सहित तीन कर्मचारी घायल हो गए। बाद में पुलिस ने हमलावर को मार गिराया। इस दौरान दो अन्य घायल हो गए जबकि एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई। अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें… पोप फ्रांसिस की हालत गंभीर, दर्द भी बढ़ा; 21 फरवरी को डॉक्टर ने खतरे से बाहर बताया था पोप फ्रांसिस की हालत शनिवार को एक बार फिर गंभीर हो गई। उन्हें शुक्रवार यानी 21 फरवरी की तुलना में ज्यादा दर्द हो रहा है। डॉक्टरों ने 21 फरवरी को उन्हें खतरे से बाहर बताया था। डॉक्टर ने कहा था कि पोप की हालत में सुधार हो रहा है। पोप लंबे समय से सांस संबंधी बीमारी से जूझ रहे हैं। पोप फ्रांसिस (88 साल) को फेफड़ों में इन्फेक्शन की वजह से एक सप्ताह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पूरी खबर पढ़ें… फ्रांस में आयोजित रैली के दौरान चाकू से हमले में 1 की मौत, 2 पुलिस वाले घायल फ्रांस में शनिवार को मुलहाउस शहर में कांगो के समर्थन में आयोजित रैली के दौरान चाकू से किए गए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। पब्लिक प्रॉसिक्यूटर कोलस हेइट्ज ने AFP को बताया कि यह हमला 37 साल के एक संदिग्ध ने किया था, जो पहले से काउंटर टेररिज्म सर्विलांस लिस्ट में था। अफ्रीकी देश कांगो के पूर्वी शहर गोमा में कई दिनों से सेना और विद्रोही ग्रुप M23 में संघर्ष जारी है। लगभग 20 लाख की आबादी वाले गोमा शहर में कई नेचुरल खनिज मौजूद हैं। इस पर हमला करने वाले विद्रोही संगठन M23 के लड़ाकों को पड़ोसी देश रवांडा का समर्थन हासिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *