Monday, March 10, 2025
Latest:
International

भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के काकचिंग में दो उग्रवादी गिरफ्तार; सुगनू, चेयरेल और काकचिंग खुनौ में जबरन वसूली कर रहे थे

Share News

सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) के दो सदस्यों को मणिपुर के काकचिंग जिले से जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों काकचिंग जिले के सुगनू, चेयरेल और काकचिंग खुनौ इलाके में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल थे। बुधवार को उन्हें गिरफ्तार किया गया। आज की अन्य बड़ी खबरें… चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़े कानून को SC में चुनौती, 4 फरवरी को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त अधिनियम, 2023 की संवैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई को तैयार हो गया है। 2024 की शुरुआत में बनाए गए इस कानून में भारत के चीफ जस्टिस को चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सेलेक्शन पैनल से हटा दिया। इस पर 4 फरवरी को सुनवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *