भास्कर अपडेट्स:मणिपुर के उखरुल में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 3.6 तीव्रता दर्ज की गई
मणिपुर के उखरुल शहर में शुक्रवार सुबह करीब 7.02 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र उखरुल इलाके में जमीन से 30 किमी नीचे था। आज की अन्य बड़ी खबरें… दिल्ली के हॉस्पिटल में डॉक्टर को मारने वाला एक आरोपी गिरफ्तार; दूसरे की तलाश जारी, हत्या करने जाफराबाद से पिस्तौल लाए थे दिल्ली के जैतपुर इलाके के नीमा हॉस्पिटल में 55 साल के यूनानी डॉक्टर की हत्या करने वाले 2 में से 1 लड़का पकड़ा गया है। दिल्ली पुलिस की साउथ रेंज क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए लड़के ने हत्या करना कबूल किया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। इस लड़के ने जाफराबाद में एक व्यक्ति से पिस्तौल ली थी। आगे की जांच के लिए एक टीम वहां भेजी गई है। पुलिस के मुताबिक 2 लड़के मरीज बनकर यूनानी डॉक्टर जावेद अख्तर के हॉस्पिटल में गए थे। बाद में उन्होंने डॉक्टर के केबिन में घुसकर उसे गोली मार दी थी। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। मिर्जापुर में ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मारी; 10 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां बेकाबू ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। 3 की हालत गंभीर है। हादसा रात 1 बजे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर कछवां के पास हुआ। ट्रैक्टर ट्रॉली में मजदूर सवार थे। सभी लोग भदोही से छत ढलाई का काम करके अपने घर वाराणसी जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…