Thursday, April 24, 2025
Latest:
International

भास्कर अपडेट्स:कांग्रेस ने शुभंकर सरकार को बंगाल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया, अधीर रंजन चौधरी की जगह लेंगे

Share News

कांग्रेस ने शुभंकर सरकार को पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने अधीर रंजन चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटा दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार रात इसका आदेश जारी किया। कांग्रेस के आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘शुभंकर सरकार को तत्काल प्रभाव से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव पद से मुक्त कर दिया गया है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अधीर रंजन चौधरी के काम की सराहना करती है। आज की अन्य बड़ी खबरें… मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव; 12 अस्पताल में भर्ती मध्य प्रदेश के अनूपपुर में ओरिएंट पेपर मिल की सोडा फैक्ट्री में क्लोरीन गैस का रिसाव हो गया। इससे लोगों को सांस लेने में तकलीफ, आंखों में जलन और उल्टी की शिकायत होने लगी। गैस रिसाव से कंपनी के कर्मचारी समेत आसपास रहने वाले करीब 60 से 70 लोग प्रभावित हुए हैं। 12 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो की हालात गंभीर है। घटना शनिवार करीब 8 बजे की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *