Monday, July 21, 2025
Latest:
International

भास्कर अपडेट्स:ओडिशा में महिला कर्मचारियों को हर महीने एक दिन मेंस्ट्रुअल लीव मिलेगी

Share News

ओडिशा में अब से महिला कर्मचायों को हर महीने एक दिन की पीरियड लीव मिलेगी। राज्य सरकार ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। इसके अलावा महिलाओं को सालाना 12 दिनों का इमरजेंसी कैजुअल लीव भी मिलेगी, जो अभी मिल रही 15 दिनों की लीव के अलावा होगा। राज्य सरकार ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि मार्च से ही महिलाओं को 10 इमरजेंसी कैजुअल लीव की सुविधा दी जा रही थी, जिसे बीजेडी सरकार ने महिलाओं की पारिवारिक जिम्मेदारियों और उनकी विभिन्न समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लागू किया था। अब इसमें दो और दिन जोड़े गए हैं। आज की अन्य प्रमुख खबरें… महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की, राज ठाकरे के बेटे को माहिम से टिकट महाराष्ट्र चुनाव के लिए राज ठाकरे की पार्टी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। लिस्ट में 45 प्रत्याशियों के नाम हैं। राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे को मुंबई की माहिम विधानसभा सीट से उतारा गया है। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *