Wednesday, April 16, 2025
Sports

भारत यूथ ओलिंपिक-2030 की मेजबानी के लिए दावेदारी करेगा:रणधीर एशियन ओलिंपिक काउंसिल के पहले भारतीय प्रेसिडेंट बने, दिल्ली में बैठक जारी

Share News

44वीं एशियाई ओलिंपिक परिषद की मीटिंग में स्पोर्ट्स एडमिनिस्ट्रेटर रणधीर सिंह को पहले भारतीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया। पूर्व भारतीय निशानेबाज रणधीर सिंह को खेल मंत्री मनसुख मांडविया और एशिया के सभी 45 देशों के शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में ओसीए अध्यक्ष बनाया गया। मीटिंग के दौरान खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम 2030 में होने वाले युवा ओलिंपिक खेलों की मेजबानी के लिए बोली लगाने जा रहे हैं, लेकिन हमारा ध्यान 2036 ओलिंपिक की मेजबानी पर है। महासभा की मेजबानी करने पर गर्व : पीटी उषा
इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन की अध्यक्ष पीटी उषा ने कहा – 44वीं ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया मीटिंग के संयोजक के रूप में आज आप सबके सामने खड़ा होना बेहद सम्मान और सौभाग्य की बात है… भारत ने हमेशा ओलिंपिक में खेल भावना का सम्मान किया है। हमें नई दिल्ली में इस महासभा की मेजबानी करने पर गर्व हैं। मोदी जी के नेतृत्व में हमने वर्ल्ड कप का आयोजन किया: जेपी नड्डा
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा, मोदी जी के नेतृत्व में हमने क्रिकेट विश्व कप, फुटबॉल अंडर-17 विश्व कप सहित कई अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया। युवा ओलिंपिक 2023 की मेजबानी हासिल करने के लिए भारत के अलावा पेरू, कोलंबिया, मैक्सिको, थाईलैंड, मंगोलिया, रूस, यूक्रेन, बोस्निया और हर्जेगोविना भी दौड़ में शामिल हैं। एशियाई खेलों में तीनों मेडल जीत चुके है रणधीर
पंजाब के पटियाला के 77 वर्षीय रणधीर लंबे समय से खेल से जुड़े हुए है। उनका परिवार सरे कई खिलाड़ियों ने भारत को रिप्रेजेंट किया हैं। रणधीर के चाचा महाराजा यादविंद्र सिंह ने भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला और IOC के सदस्य थे। उनके पिता भलिंद्र सिंह भी फर्स्ट क्लास क्रिकेटर थे और 1947 से 1992 के बीच IOC के सदस्य थे। चार एशियाई खेलों में भाग लेने वाले रणधीर ने 1978 में ट्रैप निशानेबाजी में गोल्ड, 1982 में ब्रॉन्ज और 1986 में सिल्वर जीता। उन्होंने कनाडा के एडमोंटन में 1978 के राष्ट्रमंडल खेलों में भी भाग लिया। खेल प्रशासन में लंबा अनुभव रहा
रणधीर ने 1987 में खेल प्रशासन में प्रवेश किया, जब उन्हें भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) का महासचिव नियुक्त किया गया और वह इस पद पर 2012 तक रहे। उन्हें 1987 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया का सदस्य बनाया गया। वे इस पद पर 2010 तक रहे। रणधीर 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों के लिए आयोजन समिति के उपाध्यक्ष भी थे। रणधीर को 1991 में ओलिंपिक काउंसिल ऑफ एशिया (OCA) का महासचिव बनाया गया। वे 2015 तक इस पद पर रहे। इसके बाद रणधीर को OCA का अध्यक्ष बनाया गया। रणधीर 2001 से 2014 के बीच IOC के सदस्य भी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *