Thursday, April 17, 2025
Latest:
Sports

भारत-न्यूजीलैंड टेस्ट- बुमराह ने पहले ओवर में विकेट लिया:टॉम लैथम शून्य पर आउट, कीवियों को 107 रन का टारगेट

Share News

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट का फैसला आज होगा। भारत ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 107 रन का टारगेट दिया है। न्यूजीलैंड की टीम ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। डेवोन कॉन्वे और विल यंग क्रीज पर हैं। टॉम लैथम शून्य पर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने LBW किया। ​​​​​​​2004 में इंडिया ने डिफेंड किए थे 107 रन
भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2004 में वानखेड़े स्टेडियम में 107 रन का टारगेट डिफेंड कर चुका है। यह इंडिया का सबसे छोटा टारगेट है, जिसे टीम ने डिफेंड किया। 4 दिन का खेल, 2 शतक लगे
टेस्ट मैच 16 अक्टूबर को शुरू हुआ। लेकिन बारिश के कारण पहले दिन टॉस भी नहीं हो सका। दूसरे दिन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था। टीम इंडिया पहली पारी में 46 रन पर ऑलआउट हो गई। दूसरे और तीसरे दिन न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र के 134 रन की पारी की बदौलत 402 रन बनाए। फिर भारत ने दूसरी पारी में 462 रन बनाए। सरफराज खान ने 150 रन की पारी खेल। पंत 7वीं बार नर्वस 90 का शिकार हुए। वे 99 रन पर आउट हुए। अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए आज 107 रन बनाने हैं। भारत-न्यूजीलैंड बेंगलुरु टेस्ट का स्कोरकार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *