Friday, July 18, 2025
Latest:
Business

भारत की पहली सोलर-पावर्ड कार ईवा ₹3.25 लाख में लॉन्च:फ्लाइंग कार भी पेश, विनफास्ट की दो इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ भारत में एंट्री

Share News

पुणे बेस्ड स्टार्टअप वायवे मोबिलिटी ने ऑटो एक्सपो के दूसरे दिन भारत की पहली सोलर पावर्ड कार ईवा लॉन्च की है। वेव ईवा एक छोटी कार है जिसमें 2 व्यक्ति और एक बच्चा बैठ सकता है। कंपनी ने कार को एक बार चार्ज करने पर 250 किलोमीटर की रेंज का दावा किया है। यह EV 5 सेकेंड में 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। ईवा की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹3.25 लाख है, जिसमें बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के रूप में है। वहीं, जर्मन लग्जरी ऑटोमेकर BMW ने शुक्रवार को iX1 LWB लॉन्च करने के बाद दूसरे दिन 4 लॉन्च किए हैं। इसमें दो कार मिनी कूपर S JSW पैक और नई BMW X3 लॉन्च की गई है। इसके अलावा दो बाइक एस 1000 आरआर और R 1300 GSA एडवेंचर पेश की गई। विनफास्ट ने भी भारतीय बाजारों के लिए अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक एसयूवी VF 6 और VF 7 अनवील कर दी है। दोनों इलेक्ट्रिक एसयूवी में एयरप्लेन इन्सपायर्ड डिजाइन है और इसमें कॉकपिट जैसा केबिन है। इसमें एज-टू-एज मूनरूफ भी मिलता है। इसके अलावा कंपनी ने VF3, VFe34, VF8, VF9 इलेक्ट्रिक SUV, VF वाइल्ड पिकअप ट्रक को भी शोकेस किया है। हालांकि, ये कार्स भारतीय बाजार में पेश नहीं होंगी। भारत के लिए पेश की गई कार्स साल के अंत तक मिलना शुरू हो सकती हैं। ऑटो एक्सपो का दूसरा दिन… फ्लाइंग कार पेश भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के दूसरे दिन (18 जनवरी) की शुरुआत वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल बनाने वाली कंपनी विनफास्ट से हुई। यह कंपनी भारतीय बाजार में एंट्री कर रही है। वियतनाम की कंपनी अभी तीन महाद्वीपों के 12 देशों में काम कर रही है। आज 6 सीटर फ्लाइंग टैक्सी भी पेश की गई है, जिसे सरला एविएशन ने बनाया है। इसके अलावा हुंडई मोटर इंडिया, बीवाईडी, बजाज ऑटो जैसे ब्रांड ने भी अपनी गाड़ियां शोकेस की। एक्सपो का पहला दिन… मारुति ने पहली इलेक्ट्रिक कार पेश की थी एक्स्पो के पहले दिन मारुति-सुजुकी ने पहली इलेक्ट्रिक कार e-विटारा को रिवील किया। वहीं, हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार क्रेटा ईवी को लॉन्च किया। इसके साथ ही पहले दिन ऑटोमोबाइल कंपनियों ने 30 से ज्यादा गाड़ियां पेश कीं। मोबिलिटी एक्सपो 2025 के दूसरे दिन के इवेंट को सिलसिलेवार जानने के लिए नीचे के अपडेट्स से गुजर जाएं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *