Tuesday, April 29, 2025
Latest:
Entertainment

भाई की संगीत में पति निक के साथ पहुंचीं प्रियंका:भाभी की ड्रेस ठीक करती दिखीं; फैमिली के साथ किया डांस, निक ने गाए गाने

Share News

प्रियंका चोपड़ा गुरुवार शाम भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की संगीत सेरेमनी में शामिल हुईं। उनके पति निक जोनस भी नजर आए। फंक्शन से पहले प्रियंका ने पति और सास-ससुर के साथ फोटोज क्लिक कराईं। इस सेरेमनी के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिसमें प्रियंका को डांस करते देखा गया है। फंक्शन में निक ने भी परफॉर्मेंस दी है। निक के गानों पर भी प्रियंका ने डांस किया। संगीत फंक्शन की खास झलकियां… इससे पहले प्रियंका भाई की हल्दी और मेहंदी फंक्शन में भी शामिल हुई थीं। हल्दी फंक्शन की खास झलकियां… पिछले साल सिद्धार्थ चोपड़ा ने साउथ की एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। इससे पहले कपल का रोका हुआ था। कपल ने रोका सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी अनाउंसमेंट की थी। इस फंक्शन में भी प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ शामिल हुई थीं। काफी वक्त से डेट कर रहे सिद्धार्थ-नीलम
नीलम और सिद्धार्थ एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। नीलम इससे पहले कई फंक्शंस में चोपड़ा फैमिली के साथ नजर आ चुकी हैं। नीलम के बर्थडे पर भी सिद्धार्थ और उनकी मां मधु चोपड़ा एक्ट्रेस के साथ नजर आए थे। कौन हैं नीलम उपाध्याय?
नीलम बीते 9 साल से साउथ इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी पहली फिल्म 2010 में रिलीज होने वाली थी पर वो टल गई। इसके बाद नीलम ने 2012 में तेलुगु फिल्म ‘मिस्टर 7’ से डेब्यू किया। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘उन्नोदु ओरू नाल’ से तमिल डेब्यू भी किया। वो आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आई थीं। 2019 में सिद्धार्थ ने इशिता कुमार से सगाई की थी
सिद्धार्थ इससे पहले 2019 में इशिता कुमार से सगाई कर चुके हैं। इस फंक्शन में प्रियंका और निक दोनों ही शामिल हुए थे। सिद्धार्थ और इशिता अप्रैल 2019 में शादी करने वाले थे पर दोनों अलग हो गए। 2021 में इशिता ने किसी और से शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *