Friday, April 18, 2025
Latest:
Entertainment

भाई की शादी के फंक्शन में शामिल हुईं प्रियंका:ट्रेडिशनल लुक में दिखीं देसी गर्ल; कपल को आशीर्वाद भी दिया

Share News

शुक्रवार शाम प्रियंका चोपड़ा अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय की शादी के फंक्शन में शामिल हुईं। फंक्शन में प्रियंका को देसी लुक में देखा गया। हालांकि पति निक जोनस और बेटी मालती दिखाई नहीं दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि सिद्धार्थ और नीलम शादी के बंधन में बंध चुके हैं या नहीं। हालांकि यह फंक्शन्स शादी के ही हैं। बता दें, कुछ समय पहले सिद्धार्थ चोपड़ा ने साउथ की एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय से सगाई की थी। कपल ने इंगेजमेंट सेरेमनी की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए इसकी अनाउंसमेंट की थी। सगाई के फंक्शन में प्रियंका पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ शामिल हुई थीं। फंक्शन से जुड़ी तस्वीरों पर एक नजर… भाई सिद्धार्थ की सगाई में भी शामिल हुई थीं प्रियंका काफी वक्त से डेट कर रहे सिद्धार्थ-नीलम
नीलम और सिद्धार्थ एक दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे हैं। नीलम इससे पहले कई फंक्शंस में चोपड़ा फैमिली के साथ नजर आ चुकी हैं। पिछले साल नीलम के बर्थडे पर भी सिद्धार्थ और उनकी मां मधु चोपड़ा एक्ट्रेस के साथ नजर आए थे। कौन हैं नीलम उपाध्याय?
नीलम बीते 9 साल से साउथ इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी पहली फिल्म 2010 में रिलीज होने वाली थी पर वो टल गई। इसके बाद नीलम ने 2012 में तेलुगु फिल्म ‘मिस्टर 7’ से डेब्यू किया। इसी साल उन्होंने फिल्म ‘उन्नोदु ओरू नाल’ से तमिल डेब्यू भी किया। वो आखिरी बार 2018 में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म ‘तमाशा’ में नजर आई थीं। 2019 में सिद्धार्थ ने इशिता कुमार से सगाई की थी
सिद्धार्थ इससे पहले 2019 में इशिता कुमार से सगाई कर चुके हैं। इस फंक्शन में प्रियंका और निक दोनों ही शामिल हुए थे। सिद्धार्थ और इशिता अप्रैल 2019 में शादी करने वाले थे पर दोनों अलग हो गए। 2021 में इशिता ने किसी और से शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *