Business

बोइंग ने 400 एम्प्लॉइज को भेजा छंटनी का नोटिस:वित्तीय संकट से गुजर रही कंपनी, लगभग 17,000 जॉब कटौती की योजना

Share News

बोइंग ने अपने प्रोफेशनल एयरोस्पेस लेबर यूनियन के 400 से अधिक मेंबर्स को छंटनी के नोटिस भेजे हैं। कंपनी इस समय वित्तीय संकट, नियामक चुनौतियों और आठ हफ्ते की मशीनिस्ट यूनियन की हड़ताल से जूझ रही है। प्रभावित कर्मचारी जनवरी के मध्य तक पेरोल पर रहेंगे। बोइंग ने अक्टूबर में घोषणा की थी कि वह आने वाले महीनों में अपनी वर्कफोर्स में से 10% (लगभग 17,000 जॉब) कटौती करेगी। CEO केली ऑर्टबर्ग ने कर्मचारियों से कहा कि कंपनी को हमारी फाइनेंशियल रियल्टी के अनुरूप अपने वर्कफोर्स के लेवल को रीसेट करना होगा। यूनियन ने कहा- 438 मेंबर प्रभावित हुए वित्तीय संकट में कंपनी, प्रोडक्शन रेट धीमा हो गया जनवरी में अलास्का एयरलाइंस की बोइंग 737-9 मैक्स फ्लाइट का इमरजेंसी एग्जिट डोर 16.32 हजार फीट की ऊंचाई पर टूटकर हवा में उड़ गया था। इस घटना के बाद से आर्लिंगटन, वर्जीनिया में स्थित बोइंग वित्तीय और नियामक संकट में है। प्रोडक्शन रेट धीमा हो गया है। कई बार क्रैश हो चुका है बोइंग 737 मैक्स विमान बोइंग ने 2015 में 737 मैक्स विमान बनाया था। 2017 में फेडरल एविएशन अथॉरिटी (FAA) ने इसे मंजूरी दे दी। इसके बाद से यह दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला एयरक्राफ्ट बन गया। 2018 में इंडोनेशियाई एयरलाइन के तहत उड़ान भरते वक्त पहली बार यह प्लेन क्रैश हुआ था। तब करीब 189 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद मार्च 2019 में एक और बोइंग 737 मैक्स प्लेन क्रैश हुआ। इसमें 157 लोगों की मौत हो गई। इसके 3 दिन बाद FAA ने इस प्लेन की उड़ान पर रोक लगा दी। 2021 में बोइंग ने अमेरिकी न्याय विभाग के सामने 2.5 अरब डॉलर का जुर्माना भरा। एयरप्लेन, रॉकेट, सैटेलाइट बनाती है कंपनी बोइंग एयरप्लेन एक अमेरिकी कंपनी है, जो एयरप्लेन, रॉकेट, सैटेलाइट, टेलीकम्युनिकेशन इक्विपमेंट और मिसाइल बनाती है। कंपनी की स्थापना 15 जुलाई 1916 को विलियम बोइंग ने की थी। कई देशों की एयरलाइंस कंपनियां बोइंग के बनाए गए प्लेन का इस्तेमाल करती हैं। बोइंग अमेरिका की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर कंपनी है और यह दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी डिफेंस डील करने वाली कंपनी भी है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुनियाभर के अलग-अलग जगहों में कंपनी में डेढ़ लाख से ज्यादा एम्प्लॉई काम करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *