Wednesday, July 9, 2025
Latest:
Sports

बेन डकेट ने टेस्ट करियर का 10वां अर्धशतक लगाया:बारिश की बजह से खेल रुका; ओवल टेस्ट में लंच तक इंग्लैंड को स्कोर 76/1

Share News

इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला लंदन के द ओवल मैदान में खेला जा रहा है। शुक्रवार को पहले दिन इंग्लिश ओपनर बेन डकेट ने अर्धशतक लगाया। डकेट के टेस्ट करियर का यह 10वां अर्धशतक है। इंग्लैंड ने पहले दिन लंच तक 1 विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए हैं। डकेट 51 रन और ओली पोप 14 रन बनाकर नाबाद लौटें। बारिश की वजह से लंच वक्त से पहले ही कर दिया गया। इससे पहले, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। इंग्लैंड के ओपनर डैन लॉरेंस 21 बॉल पर 5 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें लहिरु कुमारा ने पाथुम निसांका के हाथों कैच कराया। जोश हल का डेब्यू
इंग्लैंड के जोश हल ने आज टेस्ट में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया। हल को मैथ्यू पॉट्स की जगह शामिल किया गया। 20 साल के जोश हल ने 10 फर्स्ट क्लास, 9 लिस्ट ए और 21 टी-20 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 16, लिस्ट ए में 17 और टी20 में 24 विकेट लिए हैं। सीरीज में 2-0 से आगे इंग्लैंड
इंग्लैंड ने दूसरा मैच 190 रन से जीता था। टीम ने पहला टेस्ट 5 विकेट से जीता था। जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाई। दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड: ओली पोप (कप्तान), बेन डकेट, डैन लॉरेंस, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ (विकेटकीपर), क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, जोश हल, ओली स्टोन और शोएब बशीर। श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस, एंजलो मैथ्यूज, दिनेश चांदीमल (विकेटकीपर), कमिंडु मेंडिस, विश्वा फर्नांडो, असिथा फर्नांडो, लहिरु कुमारा और मिलन रत्नायके। स्पोर्ट्स की अन्य खबरें भी पढ़ें… नीरज चोपड़ा डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई:अगले हफ्ते ब्रुसेल्स में हिस्सा लेंगे; पाकिस्तान के अरशद नदीम का नाम नहीं​​​​​​​ भारतीय स्टार जेवलीन थ्रोअर और दो बार के ओलिंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वहीं पेरिस ओलिंपिक में 92.97 मीटर के रिकॉर्ड थ्रो के साथ गोल्ड मेडल जीतने वाले अरशद नदीम फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके हैं।​​​​​​​ पूरी खबर… क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने करियर का 900वां गोल किया:ऐसे करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने; पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​​ ​​​​​​​पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने गुरुवार को क्रोएशिया के खिलाफ मुकाबले में अपने करियर का 900वां गोल किया। ऐसा करने वाले वो दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। एस्टाडियो दा लूज स्टेडियम में खेले गए नेशंस लीग टूर्नामेंट के इस मुकाबले में पुर्तगाल ने क्रोएशिया को 2-1 से हराया। रोनाल्डो ने मैच के 34वें मिनट में गोल कर यह उपलब्धि हासिल की। रोनाल्डो ने नूनो मेंडेस के क्रॉस पर गोल कर प्रोफेशनल फुटबॉल में इतिहास रच दिया।​​​​​​​ पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *