Monday, April 7, 2025
Latest:
Business

बिहार में सोने की खरीदारी 89% बढ़ी:चार साल में 523% बढ़े निवेशक, निवेश की राशि 220% बढ़ी; MP-राजस्थान में 4 गुना से ज्यादा बढ़े

Share News

आर्थिक रूप से पिछड़े माने जाने वाले ‘हिंदीभाषी राज्य’ कोविड के बाद ‘दम’ दिखा रहे हैं। उत्तर प्रदेश (UP) में 4 साल में करीब साढ़े चार गुना शेयर निवेशक बढ़े। म्यूचुअल फंड में निवेश भी करीब तीन गुना हो गया। मध्यप्रदेश (MP), राजस्थान और बिहार में ट्रेंड लगभग ऐसा ही है। MP में शेयर में निवेश करने वाले 4.75 गुना, म्यूचुअल फंड वाले 3 गुना बढ़े। गहनों की खरीद भी 55% बढ़ गई। राजस्थान शेयर निवेशकों की संख्या में कर्नाटक, तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश को पीछे छोड़कर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। बिहार में शेयर मार्केट निवेशक 4 गुना बढ़े
इन्हीं चार साल में बिहार में शेयर निवेशक 4 गुना, म्यूचुअल फंड वाले 3 गुना तो सोने की खरीद 89% बढ़ गई है, जो बाकी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा है। हालांकि यह बढ़त चौंकाती भी है, क्योंकि इन राज्यों में लोगों की औसत आमदनी निवेश के अनुपात में कम बढ़ी है। चार साल के इन राज्यों में आय 50% से 70% तक बढ़ी। डेटा थिंकटैंक ‘प्राइस’ की मानें तो जो राज्य पिछड़े थे, वहीं तेजी से विकास हो रहा है। यहां बूम टाउन विकसित हो रहे हैं। जयपुर, कोटा, पटना, इंदौर, भोपाल, लखनऊ जैसे शहर बूम टाउन ही हैं। यहां सालाना एक करोड़ रुपए से ज्यादा कमाने वालों की तादाद बढ़ी है। इसी के चलते यहां शेयर, म्यूचुअल फंड और सोने में निवेश करने वाले तेजी से बढ़े हैं। शेयर निवेशकों की संख्या बिहार में सबसे तेज बढ़ी
अभी देश में म्यूचुअल फंड में कुल निवेश 64.68 लाख करोड़ रुपए का है। इस फंड में निवेश चार साल में MP में 203% तो UP में 190% बढ़ा है। 4 साल में सोने की ज्वेलरी की सबसे ज्यादा खरीद बिहार में बढ़ी। दक्षिण के राज्य भी पीछे। शेयर बाजार में निवेश करने वालों की संख्या के आधार पर UP ने गुजरात को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया है। फिसड्डी राज्यों में शुमार बिहार टॉप-11 में आ गया है। उत्तर भारतीय ज्यादा रिस्क ले रहे, एफडी का पैसा बाजार में
बड़े पैमाने पर फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) का पैसा शेयर बाजार में आया है। यह उत्तर भारतीय शहरों में ज्यादा हुआ। वे ज्यादा रिस्क ले रहे हैं। दक्षिण भारतीय राज्य शेयर बाजार जैसे जोखिम वाली असेट क्लास से बचते रहे हैं। इसलिए 4 साल में वहां निवेश करने वालों की संख्या और निवेश राशि में कोई अप्रत्याशित बढ़ोतरी नहीं दिखी। -आदिल शेट्‌टी, सीईओ, बैंकबाजारडॉटकॉम ये खबर भी पढ़ें… SIP अकाउंट से अब तक की सबसे बड़ी निकासी : निवेशकों ने 14,367 करोड़ रुपए निकाले, 50% फंड्स का ही 3 साल में बेंचमार्क से बेहतर प्रदर्शन म्यूचुअल फंड्स के सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) अकाउंट्स से जुलाई में टोटल 14,367 करोड़ रुपए की निकासी दर्ज की गई। यह म्यूचुअल फंड्स अकाउट्स से निकासी का अभी तक का सबसे ऊंचा स्तर है। निकासी का ट्रेंड बीते कई महीनों देखा जा रहा है। यह निवेश में ग्रोथ की तुलना में ज्यादा है। आनंद राठी वेल्थ के डिप्टी CEO फिरोज अजीज के मुताबिक, इस निकासी से पता चलता है कि बीते कई महीनों से लगातार मुनाफा कमाने के बाद निवेशकों ने बड़ी मात्रा में मुनाफा वसूली की है। वहीं बजट घोषणाओं से पैदा हुई अस्थिरता ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *