फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लॉन्च:अजय देवगन, करीना कपूर, रोहित शेट्टी सहित कई सितारे पहुंचे, रणवीर सिंह की एंट्री ने लूटी महफिल
रोहित शेट्टी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘सिंघम अगेन’ दिवाली के मौके पर रिलीज होने वाली है। आज मुंबई में नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में फिल्म के ट्रेलर को लॉन्च किया गया। जिसमें अजय देवगन, करीना कपूर, रोहित शेट्टी, रणवीर सिंह सहित फिल्म की स्टार कास्ट मौजूद थीं। बता दें, रोहित शेट्टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का ट्रेलर लगभग 5 मिनट का है। यह हिंदी सिनेमा के इतिहास का सबसे बड़ा ट्रेलर होगा। इस ट्रेलर को देखकर लग रहा है कि फिल्म की कहानी ‘रामायण’ से प्रेरित है।