Sunday, July 20, 2025
Latest:
Business

फरवरी में घरेलू वेज थाली की कीमत 1% घटी:टमाटर और LPG की कीमत घटने का असर; नॉन-वेज थाली सालाना आधार पर 6% महंगी

Share News

भारत में एक घरेलू वेजिटेरियन थाली की कीमत फरवरी में (सालाना आधार पर) 1% घटकर 27.2 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में वेज थाली की कीमत 27.5 रुपए थी। कैपिटल मार्केट कंपनी क्रिसिल ने जारी किए अपने फूड प्लेट कॉस्ट के मंथली इंडिकेटर में इस बात की जानकारी दी। क्रिसिल ने अपनी ‘RRR:राइस रोटी रेट’ रिपोर्ट में बताया कि वेजिटेरियन थाली की कीमत जनवरी की तुलना में फरवरी में 5% घटी है। जनवरी में वेज थाली की कीमत 28.7 रुपए थी। नॉन-वेज थाली 6% महंगी वहीं नॉन-वेज थाली की कीमत फरवरी में सालाना आधार पर 6% बढ़कर 57.4 रुपए हो गई। पिछले साल फरवरी 2024 में नॉन वेज थाली की कीमत 54 रुपए थी। मंथली बेसिस पर यानी जनवरी की तुलना में फरवरी में नॉन-वेज थाली की कीमत 5% घटी है। जनवरी में नॉन-वेज थाली की कीमत 60.6 रुपए थी। टमाटर-LPG की कीमत घटने से वेज थाली के दाम घटे क्रिसिल की रिपोर्ट के मुताबिक, टमाटर और LPG के दाम घटने के चलते वेज थाली की कॉस्ट में कमी हुई है। सालाना आधार पर टमाटर की कीमतों में 28% की गिरावट आई है। वहीं LPG सिलेंडर 11% सस्ता हुआ है। वहीं सालाना आधार पर प्याज के दाम 11%, आलू का भाव 16% और वेजिटेबल ऑयल की कीमत 18% बढ़ी है। वेज थाली की कॉस्ट में आलू और टमाटर की 24% हिस्सेदारी होती है। चिकन के प्राइस बढ़ने से नॉन वेज थाली की कीमत बढ़ी​ वहीं नॉन वेज थाली की कीमत में ये तेजी ब्रॉयलर्स यानी चिकन के प्राइस में सालाना आधार पर 15% की बढ़ोतरी के चलते आई है। नॉन-वेज थाली की लागत में ब्रॉयलर की 50% हिस्सेदारी होती है। ऐसे कैलकुलेट होती है थाली की एवरेज कॉस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *