भारतीय धाविका प्रीति पाल ने शुक्रवार को पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीत लिया। प्रीति ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर की दौड़ 14.21 सेकंड में पूरी कर कांस्य पदक अपने नाम किया।