Friday, July 25, 2025
International

प्रियंका फिलिस्तीन के सपोर्ट वाला बैग लेकर संसद पहुंचीं:उस पर लिखा था- फिलिस्तीन आजाद होगा; बोलीं- मुझे क्या पहनना है, ये कोई रूढ़िवादी नहीं बताएगा

Share News

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी सोमवार को संसद में फिलिस्तीन के समर्थन वाला एक बैग लेकर पहुंची। इस पर लिखा है- ‘फिलिस्तीन आजाद होगा।’ हैंड बैग पर शांति का प्रतीक सफेद कबूतर और तरबूज भी बना था। इसे फिलिस्तीनी एकजुटता का प्रतीक माना जाता है। इससे पहले जून 2024 में भी प्रियंका ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की आलोचना की थी। तब प्रियंका की टिप्पणी नेतन्याहू के अमेरिकी कांग्रेस को दिए भाषण में गाजा में चल रहे युद्ध का बचाव करने के बाद आई थी। तब उन्होंने कहा था कि गाजा में इजराइल सरकार ने क्रूरतापूर्वक नरसंहार किया है। प्रियंका ने X पर लिखा था- सही सोच रखने वाले हर व्यक्ति और दुनिया की हर सरकार की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि वे इजराइल सरकार के नरसंहार की निंदा करें और उन्हें रोकने के लिए मजबूर करें। जब प्रियंका से बैग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा- मैं इस बारे में कई बार बता चुकी हैं कि मेरे विचार क्या हैं। मैं कैसे कपड़े पहनूंगी, इसे कौन तय करेगा। ये तो बरसों से चली आ रही रूढ़वादी पितृसत्ता की तरह हुआ कि महिलाएं क्या पहनें, क्या नहीं। मैं इसे नहीं मानती, मैं जो चाहूंगी, वही पहनूंगी। प्रियंका गांधी के बैग की तस्वीर बैग पर बने फिलिस्तीन के प्रतीक चिह्न
फिलिस्तीन के 8 प्रतीक चिह्न ऐसे हैं, जो उनकी पहचान और इजराइल के लिए विरोध को दिखाते हैं। प्रियंका जो बैग लाईं थीं, उसमें कैफियेह, तरबूज, जैतून की शाखा, फिलिस्तीन कढ़ाई, शांति का प्रतीक का कबूतर बना हुआ है। बैग पर फिलिस्तीन झंडे का लाल, हरा, सफेद और काला रंग भी है। इजराइल-फिलिस्तीन के बीच 1 साल से जंग जारी, 45 हजार से ज्यादा मौतें
गाजा में इजराइल और हमास के बीच 1 साल से भी लंबे समय से जंग चल रही है। अब तक इजराइली हमलों में 45 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे गए हैं। इजराइली हमलों में अब तक हमास के दो चीफ इस्माइल हानियेह और याह्या सिनवार मारे जा चुके हैं। इसके बाद से गाजा में हमास के कोई नया नेता घोषित नहीं हुआ है। प्रियंका बोलीं- सरकार बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों पर आवाज उठाए
लोकसभा में सोमवार को प्रियंका गांधी ने प्रश्नकाल में सवाल किया। उन्होंने कहा- मैं सबसे पहले जिस मुद्दे पर चर्चा करना चाहती हूं, वह यह है कि इस सरकार को बांग्लादेश में हिंदू और ईसाई अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, उनसे बातचीत करनी चाहिए और उनका समर्थन लेना चाहिए। दूसरा मुद्दा यह है कि आज सेना के मुख्यालय से एक तस्वीर उतारी गई है, जिसमें पाकिस्तानी सेना भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण कर रही है। आज विजय दिवस है। सबसे पहले मैं 1971 के युद्ध में हमारे लिए लड़ने वाले वीर जवानों को नमन करना चाहती हूं। प्रियंका ने कहा- बांग्लादेश में जो कुछ भी हो रहा था, बांग्लादेश के लोगों, हमारे बंगाली भाइयों और बहनों की आवाज कोई नहीं सुन रहा था। उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं, मैं उन्हें नमन करना चाहती हूं। उन्होंने सबसे कठिन परिस्थितियों में साहस दिखाया और ऐसा नेतृत्व दिखाया जिससे देश विजयी हुआ। भारत का फिलिस्तीन को समर्थन
भारत का रुख फिलिस्तीन के पक्ष में रहा है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में उस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसमें 1967 से कब्जाए गए पूर्वी यरुशलम सहित फिलिस्तीनी क्षेत्रों से इजराइल के हटने और पश्चिम एशिया में न्यायपूर्ण एवं स्थायी शांति की अपील की गई। इस प्रस्ताव को सेनेगल की ओर से पेश किया गया था, जिस पर 157 देशों ने सहमति जताई। ————————– संसद से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… पहले दिन ‘कसावु’ साड़ी पहनकर संसद पहुंची थीं प्रियंका, संविधान की कॉपी लेकर शपथ ली; राहुल बोले- लेट मी टेक योर फोटो वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने 29 नवंबर को लोकसभा में शपथ ली थी। प्रियंका केरल की प्रसिद्ध ‘कसावु’ साड़ी पहनकर पहुंची थीं। संसद में राहुल और सोनिया के साथ प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा भी मौजूद थे। शपथ के बाद प्रियंका ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे का आशीर्वाद लिया। प्रियंका जब संसद पहुंचीं, तो कांग्रेस नेताओं ने बाहर ही उनका स्वागत किया। सदन में एंट्री से पहले भाई राहुल ने उन्हें रोका और कहा- “स्टॉप, स्टॉप, स्टॉप… लेट मी ऑलसो टेक योर फोटो… (रुको, रुको, रुको… मुझे भी तुम्हारी फोटो लेने दो…)” पढ़ें पूरी खबर… लोकसभा में प्रियंका की पहली स्पीच, विपक्ष से पूछा- नेहरू को छोड़िए, आपने क्या किया संविधान पर चर्चा के पहले दिन लोकसभा में प्रियंका गांधी ने पहली स्पीच दी। प्रियंका ने 31 मिनट सत्ता पक्ष की तरफ से उठाए गए सवालों का जवाब दिया। प्रियंका ने कहा- रक्षा मंत्री संविधान निर्माताओं में नेहरू जी का नाम नहीं लेते। जहां जरूरत होती है, वहां जरूर लेते हैं। पहले क्या हुआ, उसे अब बताने का क्या मतलब है। अभी सरकार आपकी है, आपने क्या किया, जनता को ये बताइए। पढ़ें पूरी खबर… संसद में प्रियंका की पहली स्पीच के VIDEO मोमेंट्स, कहा- आज का राजा भेष बदलता है पर जनता के बीच नहीं जाता वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को सदन में अपनी पहली स्पीच दी। संसद में शुक्रवार को संविधान पर चर्चा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी। उन्होंने अपने भाषण में जवाहरलाल नेहरू का नाम नहीं लिया। इसके बाद कांग्रेस की तरफ से प्रियंका आईं और 31 मिनट भाषण दिया। उन्होंने सवाल किया कि सत्ता पक्ष 75 साल और अतीत की बात करता है। क्या हर जिम्मेदारी नेहरूजी की थी? आपने क्या किया ये बताइए।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *