Thursday, March 13, 2025
Entertainment

प्रियंका की मां ने शेयर किए पर्सनल किस्से:कहा- अपने पिता की डेथ के 6 दिन बाद मेरे लिए बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज की

Share News

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़े कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि एक्ट्रेस ने अपने पिता के निधन के छह दिन बाद ही उनके बर्थडे के लिए काफी कुछ किया था। पिता के निधन के 6 दिन बाद मां के लिए पार्टी रखी प्रियंका की मां ने हाल ही में लेहरें रेट्रो के साथ पॉडकास्ट में बातचीत करते हुए कहा- प्रियंका के पिता का निधन 10 जून को हुआ और मेरा जन्मदिन 16 जून को होता है। मैं 60 साल की हो रही थी। इसलिए प्रियंका के पिता ने मेरे लिए एक बड़ी पार्टी की प्लानिंग की थी। उस समय वह काफी बीमार थे, जिसके कारण पूरा परिवार पहले से ही वहां मौजूद था। इसी दौरान उनका निधन हो गया। उनके जाने के बाद हम काफी शोक में थे। लेकिन उस वक्त प्रियंका ने कहा कि हम बर्थडे पार्टी ऑर्गेनाइज करेंगे और सभी गेस्ट को रुकने के लिए कहा। उसने कहा, ‘पिता जी यही तो चाहते थे।’ ‘जॉन से मेरे बर्थडे गिफ्ट के रूप में आने के लिए कहा’ मधु चोपड़ा ने पूरा किस्सा शेयर करते हुए बताया कि मैं जॉन अब्राहम की शुरू से ही बहुत बड़ी फैन हूं। इसलिए प्रियंका ने आधी रात को जॉन को कॉल किया और उनसे रिक्वेस्ट की। प्रियंका ने जॉन से कहा कि वह मेरे बर्थडे में गिफ्ट के तौर पर आएं। फैमिली के लोगों ने जज किया- मधु चोपड़ा बर्थडे पार्टी को ऑर्गेनाइज करते वक्त प्रियंका ने कहा, ‘मां को अपना मूमेंट चाहिए।’ मधु चोपड़ा ने बताया कि यह एक ग्रैंड पार्टी थी। पार्टी में डीजे, म्यूजिक सब था। लेकिन फैमिली के लोग काफी उदास बैठे हुए थे, और कह रहे थे- ‘उसे देखो! वह डांस कर रही है! क्या वह अपने पति के लिए दुखी नहीं है?’ हालांकि, मधु चोपड़ा ने इसे अलग तरह से देखा। उन्होंने माना कि उनके बच्चों ने इतने दुख के बावजूद भी उन्हें खास महसूस कराने के लिए बहुत मेहनत की है। प्रियंका का कहना था कि पिता यही चाहते थे कि मां का 60वां जन्मदिन अच्छे से सेलिब्रेट किया जाए। पिता के जाने के बाद बदलाव आए- प्रियंका इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने रीड द रूम पॉडकास्ट पिता की डेथ को लेकर बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि 2013 में उनके पिता की डेथ के बाद से उनमें काफी बदलाव आए। प्रियंका ने कहा- “मेरे पिताजी के निधन के बाद, मैं धीरे-धीरे मैंने यह जाना कि इस तरह दर्द कभी खत्म नहीं होगा। यह आपका साथी बना रहेगा। इसलिए, यदि आप उस दिन के बारे में सोच रहे हैं कि जब यह दर्द कम होगा तो ऐसा नहीं होता। साल 2013 में हुई थी पिता की डेथ बता दें, प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा की साल 2013 में कैंसर से डेथ हो गई थी। श्रद्धांजलि के तौर पर एक्ट्रेस ने अपने राइट हैंड पर टैटू बनवाया, जिस पर लिखा है डैडीज लिटिल गर्ल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *