Thursday, April 24, 2025
Latest:
Sports

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने गंभीर को पाखंडी कहा:बोले- सारा क्रेडिट खुद लेना चाहते हैं; जो कहते हैं, वैसा नहीं करते

Share News

पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर को पाखंडी कहा है। इतना ही नहीं, मनोज ने गौतम को अकेले क्रेडिट लेने वाला भी बताया। 39 साल के मनोज तिवारी ने न्यूज-18 बांग्ला से कहा- ‘गंभीर ने अकेले दम पर KKR को खिताब नहीं जिताया, क्योंकि हम सभी ने एक युनिट के रूप में प्रदर्शन किया। कैलिस, नरेन और मैं, सभी ने इसमें योगदान दिया। पर इसका श्रेय किसने लिया? एक ऐसा वातावरण और PR है। जो उसे सारा श्रेय लेने की अनुमति देता है।’ तिवारी 2012, 2014 में गंभीर की कप्तानी में IPL जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा रहे हैं। मनोज तिवारी की पूरी बात- गौतम गंभीर पाखंडी हैं। वे जो कहते हैं, वैसा नहीं करते। कप्तान (रोहित) कहां से हैं? मुंबई से हैं। अभिषेक नायर कहां से हैं? मुंबई से हैं। उन्हें मुंबई के खिलाड़ी को आगे लाने का मौका मिला। जलज सक्सेना के लिए बोलने वाला कोई नहीं है। वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन चुप रहते हैं। गेंदबाजी कोच का क्या उपयोग है? कोच जो भी कहेगा, वह मान जाएगा। मोर्ने मोर्कल लखनऊ सुपर जायंट्स से आए थे। अभिषेक नायर गंभीर के साथ KKR में थे। हेड कोच को पता है कि वे उनके निर्देशों के खिलाफ नहीं जाएंगे। गौतम गंभीर ने मनोज तिवारी को दोगुने रन बनाए थे
2012 के सीजन में कप्तान गौतम गंभीर ने मनोज तिवारी से दोगुने रन बनाए थे। गंभीर ने 17 मैचों में 590 रन स्कोर किए थे, जबकि मनोज तिवारी ने 16 मैचों में 260 रन बनाए थे। नीतीश राणा ने ट्विट पर जवाब दिया, लिखा- गौतम सबसे निस्वार्थ
मनोज तिवारी के बयान के बाद नीतीश राणा ने सोशल प्लेटफॉर्म X पर उन्हें जवाब दिया है। राणा ने लिखा- ‘आलोचना फैक्ट्स पर आधारित होनी चाहिए न कि व्यक्तिगत असुरक्षाओं पर। गौती भैया उन सबसे निस्वार्थ खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनसे मैं कभी मिला हूं। संकट के समय में वे किसी अन्य की तरह जिम्मेदारी निभाते हैं। प्रदर्शन को किसी पीआर की आवश्यकता नहीं है। ट्रॉफियां अपने लिए बोलती हैं।’ ग्राफिक्स में गौतम गंभीर की अचीवमेंट​​​​ —————————————————- क्रिकेट की यह खबर भी पढ़िए… ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस के चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने पर संशय ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस के ICC चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पर संशय है। उनके टखने में चोट है, जिसके लिए उन्हें स्कैन करवाना होगा। ऑस्ट्रेलिया के चीफ सिलेक्टर जॉर्ज बैली ने पैट कमिंस की फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। पढ़ें पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *