Entertainment

पुष्पा 2 ने छह दिनों में वर्ल्डवाइड 1000 करोड़ कमाए:ऐसा करने वाली सबसे तेज भारतीय फिल्म बनी; क्या तोड़ पाएगी इन फिल्मों के रिकॉर्ड

Share News

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म पुष्पा-2ः द रूल लगातार बॉक्स ऑफिस पर बड़े रिकॉर्ड कायम कर रही हैं। मेकर्स का कहना है कि 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह सबसे तेज भारतीय फिल्म है। ये पहली इंडियन फिल्म है जिसने सिर्फ 6 दिनों में 1002 करोड़ रुपए कमाए हैं। दैनिक भास्कर से बातचीत में ट्रेड एनालिस्ट का कहना है कि पुष्पा- 2, बाहुबली- 2, जवान, पठान, कल्कि 2898 AD और RRR जैसी सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है। फिल्म वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ से ज्यादा भी कमा सकती है। अगर ऐसा हुआ तो यह पहली फिल्म होगी जो सभी इंडियन फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ देगी। ट्रेड एक्सपर्ट आमिर अंसारी और सुमित काडेल के मुताबिक, फिल्म वर्ल्डवाइड सभी इंडियन फिल्मों के रिकॉर्ड आसानी से तोड़ देगी और जल्द ही 1500 करोड़ क्लब में शामिल हेगाी। पुष्पा- 2 को चीन में रिलीज नहीं हुई है। जिस पर ट्रेड एक्सपर्ट ने कहा कि पुष्पा-2 चीन में रिलीज हुए बिना 2000 करोड़ क्लब में शामिल हो पाएगी या नहीं। अगर ऐसा होता है तो पुष्पा- 2, फिल्म दंगल का वर्ल्डवाइड कलेक्शन रिकॉर्ड तोड़ देगी। साल 2016 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म दंगल ने वर्ल्डवाइड 2070 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। छह दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के छह दिनों में दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। मेकर्स का कहना है कि 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली यह सबसे तेज भारतीय फिल्म है। ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने यह भी बताया कि पुष्पा 2 ने हिंदी वर्जन में मंगलवार तक 375 करोड़ रुपए की टोटल कमाई की है। ओपनिंग डे में इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
फिल्म पुष्पा- 2 के ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें, तो इसने दुनियाभर में 294 करोड़ की कमाई की थी। इसमें इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 175.1 करोड़ रुपए रहा। पुष्पा-2 ने हिंदी वर्जन में 72 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म ने एसएस राजामौली की फिल्म RRR का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया था। इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी पुष्पा- 2? 5 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म पुष्पा- 2 ने शुरुआती 3 दिनों में हिंदी बेल्ट में 205 करोड़ कमाकर शाहरुख की जवान का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिसने तीन दिनों में 180 करोड़ कमाकर रिकॉर्ड बनाया था। इसके बाद रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल है, जिसने तीन दिनों में 176.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीन दिनों में हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 फिल्में- पुष्पा 2 (हिंदी में)- 205 करोड़ जवान- 180.45 करोड़ एनिमल- 176.58 पठान- 161 करोड़ टाइगर 3- 144.50 करोड़ केजीएफ 2 (हिंदी में)- 143.64 करोड़ स्त्री 2- 136.40 करोड़ गदर 2- 134.88 करोड़ बाहुबली 2 (हिंदी में)- 128 करोड़ संजू- 120.06 करोड़ पहले एडवांस बुकिंग में भी तोड़ा था रिकॉर्ड
सैकनिल्क वेबसाइट के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटे में पुष्पा- 2 के 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए थे। फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 10 करोड़ रुपए का एडवांस कलेक्शन किया था। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा करीब 12 करोड़ रुपए था। फिल्म ने प्री-सेल्स में शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया था। जनवरी 2023 में पहले दिन फिल्म पठान के 2 लाख से कम टिकट बिके थे। पुष्पा- 2 से पहले, फिल्म पठान एडवांस बुकिंग में सबसे आगे थी। हिंदी-डब वर्जन में KGF 2 से ज्यादा टिकट बिके थे
हिंदी-डब वर्जन में भी पुष्पा- 2, KGF- 2 से आगे निकल गई थी। KGF- 2 ने 2022 में पहले दिन हिंदी-डब वर्जन में 1.25 लाख टिकट की बिक्री की थी। वहीं, पुष्पा- 2 के 1 दिसंबर को दोपहर तक हिंदी में 1.8 लाख टिकट बिक गए थे। 5 भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म
‘पुष्पा-2’ 5 भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन, पुष्पाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के अवतार में दिख रही हैं। फिल्म की कहानी जबरदस्त है और क्लाइमैक्स उससे भी ज्यादा शानदार है। इसी वजह से ऑडियंस फिल्म को काफी पसंद कर रही है। पुष्पा-2 कैसी है, यहां पढ़ें..
फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों सुकुमार ने किए हैं। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन से जितना बेहतर काम हो सकता था, उतना निकलवाया है। बल्कि ज्यादा ही निकलवा लिया है। कहानी बिल्कुल फ्रेश है, साथ ही दिलचस्प तरीके से गढ़ी भी गई है। एक्शन सीन्स कमाल के हैं। डायलॉग्स भी अच्छे लिखे गए हैं। हालांकि कुछ कमियां रह गई हैं। अंत में फिल्म को बेवजह खींचा गया है। आराम से 20 से 25 मिनट ट्रिम किए जा सकते थे। फिल्म को क्रिस्प बनाने में सुकुमार इस बार थोड़ा चूक गए। पूरी खबर पढ़ें.. ——————
इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें.. अल्लू अर्जुन के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का केस:बिना बताए अपनी फिल्म पुष्पा-2 देखने थिएटर पहुंचे थे, भगदड़ मचने से एक महिला की मौत हैदराबाद में फिल्म पुष्पा-2 की स्क्रीनिंग के दौरान भगदड़ के चलते एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन, थिएटर और सिक्योरिटी एजेंसी पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पूरी खबर पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *