Entertainment

पुष्पा- 2 ने ओपनिंग डे पर ही जवान को पछाड़ा:सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बनी, एडवांस बुकिंग में भी तोड़ा था रिकॉर्ड

Share News

अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म पुष्पा- 2 सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर हिंदी में 72 करोड़ रुपए की कमाई की है। वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 282.91 करोड़ की कमाई कर ली है। इनमें से इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 175.1 करोड़ रुपए है। इस कलेक्शन के साथ पुष्पा- 2 अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। साल 2021 में आई पुष्पा ने भी बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। सबसे बड़ी ओपनिंग वाली भारतीय फिल्म बनी अल्लू अर्जुन स्टारर फिल्म पुष्पा 2 ने फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स की फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में एसएस राजामौली की फिल्म RRR के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में राजामौली की RRR टॉप पर थी। सेकनिल्क के मुताबिक, इस फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 133 करोड़ की ओपनिंग की थी। वहीं, पुष्पा- 2 ने पहले दिन 175.1 करोड़ की कमाई कर ली है। शाहरुख की फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ा पुष्पा-2 ने हिंदी वर्जन में शाहरुख खान की फिल्म जवान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। जवान ने पहले दिन हिंदी बेल्ट में करीब 65 करोड़ का कलेक्शन किया था, वहीं पुष्पा 2 ने 72 करोड़ रुपए की कमाई की है। पहले एडवांस बुकिंग में भी तोड़ा रिकॉर्ड सैकनिल्क के मुताबिक, एडवांस बुकिंग के पहले 24 घंटे में ‘पुष्पा 2 के 3 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए थे। फिल्म ने भारत में पहले ही दिन 10 करोड़ रुपए का एडवांस कलेक्शन किया था। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा करीब 12 करोड़ रुपए था। फिल्म ने प्री-सेल्स में शाहरुख खान की पठान को पीछे छोड़ दिया था। जनवरी 2023 में पहले दिन फिल्म पठान के 2 लाख से कम टिकट बिके थे। पुष्पा- 2 से पहले, फिल्म पठान एडवांस बुकिंग में सबसे आगे थी। हिंदी-डब वर्जन में KGF 2 से ज्यादा टिकट बिके थे हिंदी-डब वर्जन में भी पुष्पा 2, KGF- 2 से आगे निकल गई थी। KGF- 2 ने 2022 में पहले दिन हिंदी-डब वर्जन में 1.25 लाख टिकट की बिक्री की थी। वहीं, पुष्पा 2 के 1 दिसंबर को दोपहर तक हिंदी में 1.8 लाख टिकट बिक गए थे। पांच भाषाओं में रिलीज हुई है फिल्म सुकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘पुष्पा-2 5 भाषाओं- तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी में रिलीज हुई है। फिल्म में एक बार फिर अल्लू अर्जुन, पुष्पाराज के किरदार में नजर आ रहे हैं। वहीं रश्मिका मंदाना भी श्रीवल्ली के अवतार में दिख रही हैं। फिल्म की कहानी जबरदस्त है और क्लाइमैक्स उससे भी ज्यादा शानदार है। इसी वजह से ऑडियंस फिल्म को काफी पसंद कर रही है। पुष्पा-2 कैसी है, यहां पढ़ें.. फिल्म की राइटिंग और डायरेक्शन दोनों सुकुमार ने किए हैं। सुकुमार ने अल्लू अर्जुन से जितना बेहतर काम हो सकता था, उतना निकलवाया है। बल्कि ज्यादा ही निकलवा लिया है। कहानी बिल्कुल फ्रेश है, साथ ही दिलचस्प तरीके से गढ़ी भी गई है। एक्शन सीन्स कमाल के हैं। डायलॉग्स भी अच्छे लिखे गए हैं। हालांकि कुछ कमियां रह गई हैं। अंत में फिल्म को बेवजह खींचा गया है। आराम से 20 से 25 मिनट ट्रिम किए जा सकते थे। फिल्म को क्रिस्प बनाने में सुकुमार इस बार थोड़ा चूक गए। यहां फिल्म के सिनेमैटोग्राफर की भी तारीफ बनती है। उन्होंने लोकेशंस और एक्शन सीक्वेंस को जिस लार्जर दैन लाइफ अंदाज में दिखाया है, इसके लिए वे प्रशंसा के पात्र हैं। पूरा रिव्यू यहां पढ़ें..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *