Wednesday, April 16, 2025
International

पाकिस्तान में सेना की पोस्ट पर आत्मघाती हमला:12 सैनिकों की मौत, कार में रखे विस्फोटक में ब्लास्ट किया; 6 आतंकी भी मारे गए

Share News

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में मंगलवार रात को सेना की एक पोस्ट पर आत्मघाती हमला हुआ है। इस हमले में 12 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं 6 आतंकी भी मारे गए है। आतंकी एक गाड़ी में सवार होकर चेक पोस्ट पर हमला करने पहुंचे थे। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने जानकारी देते हुए बताया कि आतंकी हमले को नाकाम कर दिया गया। हालांकि आतंकियों ने चेक पोस्ट की दीवार में गाड़ी टकराते हुए उसमें रखे विस्फोटक में ब्लास्ट कर दिया। ब्लास्ट की चपेट में आने से 12 सैनिक मारे गए। वहीं जवाबी कार्रवाई में सेना ने 6 आतंकियों को भी मार गिराया। हमले के बाद सेना ने इलाके में कर्फ्यू लागू कर दिया है। तलाशी अभियान जारी है। तीन दिन पहले बलूचिस्तान में हुआ था हमला पाकिस्तान के पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में 16 नवंबर को सेना की पोस्ट पर हमला हुआ था। इसमें हमले में पाक सुरक्षाबलों के 7 सैनिक मारे गए थे। हमले की जिम्मेदारी मिलिटेंट बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। न्यूज एजेंसी AFP ने एक स्थानीय व्यक्ति के हवाले से बताया था कि हमले में 40 से 50 बलूच विद्रोही शामिल थे। इस दौरान बलूच विद्रोहियों ने सेना की पोस्ट पर फायरिंग की। हमले में 7 सैनिकों की मौत के अलावा 15 सैनिक घायल भी हुए थे। क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हमले में मारे गए थे 26 लोग पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर 9 नवंबर, शनिवार सुबह ब्लास्ट हुआ था। इस ब्लास्ट में 26 लोग मारे गए थे, वहीं 50 से ज्यादा घायल हुए थे। इस हमले की जिम्मेदारी भी मिलिटेंट ग्रुप बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली थी। BLA प्रवक्ता ने कहा कि आत्मघाती हमले को मजीद ब्रिगेड यूनिट ने अंजाम दिया। उनका निशाना इन्फैंट्री स्कूल के सैनिक थे, जो कोर्स पूरा कर जाफर एक्सप्रेस से पेशावर जाने वाले थे। क्वेटा सिविल हॉस्पिटल के प्रवक्ता वसीम बैग ने पाकिस्तानी अखबार द डॉन को बताया कि मारे गए लोगों में 14 आर्मी जवान और 12 आम नागरिक शामिल थे। ———————– पाकिस्तान में बलूच विद्रोहियों से जुड़े हमले की ये खबर भी पढ़ें… बलूचिस्तान में 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मारने का दावा:बलूच आर्मी ने 12 जगह हमले किए, इनमें से 7 फिदायीन अटैक पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने अब तक 14 सैनिकों के मारे जाने की बात मानी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *