Thursday, April 17, 2025
Latest:
Entertainment

पब्लिक ने पूछा मलाइका कैसी है? अर्जुन बोले- सिंगल हूं:‘सिंघम अगेन’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने कन्फर्म किया ब्रेकअप

Share News

बीते काफी वक्त से चर्चा थी कि बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है। अब एक इवेंट में अर्जुन कपूर ने इसे कन्फर्म कर दिया है। हाल ही में ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन करने पहुंचे अर्जुन से पब्लिक ने पूछा मालाइका कैसी है तो अर्जुन ने जवाब दिया कि मैं अभी सिंगल हूं रिलैक्स करिए। बोले- ऐसा लगा जैसे शादी की बात करने जा रहे हैं
अर्जुन हाल ही में मुंबई में हुए एक इवेंट में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ में से किसी ने मराठी भाषा में पूछा कि मलाइका कैसी है? तो अर्जुन ने उसे जवाब देते हुए कहा, ‘नहीं, नहीं! अभी मैं सिंगल हूं, रिलैक्स करो।’ आगे अर्जुन हंसते हुए बोले- ‘इन्होंने टॉल और हैंडसम ऐसे बोला, जैसे शादी की बात करने जा रहे हैं। बस इसलिए बोल रहा हूं।’ मलाइका के मुश्किल वक्त में साथ खड़े थे अर्जुन कपूर
बताते चलें कि बीते काफी वक्त से मलाइका और अर्जुन अलग-अलग रह रहे हैं। दोनों ने एक दूसरे को बर्थडे भी विश नहीं किया। हालांकि, पिछले महीने जब मलाइका के पिता का निधन हुआ तब अर्जुन उस मुश्किल वक्त में परिवार के साथ खड़े नजर आए थे। इस माैके पर मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान और उनका परिवार भी एक्टेस के साथ था। 8 साल तक चला अर्जुन-मलाइका का रिश्ता
पर्सनल लाइफ की बात करें तो मलाइका ने पहली शादी 1998 में अरबाज खान से की थी। 2016 में दोनों अलग हो गए थे जिसके कुछ वक्त बाद ही मलाइका ने अर्जुन को डेट करना शुरू कर दिया था। 2019 में एक इंस्टा पोस्ट के जरिए दोनों ने अपना रिश्ता ऑफिशियली कन्फर्म किया था। अब करीब 8 साल बाद दोनों का इसी साल ब्रेकअप हो गया। 1 नवंबर को रिलीज होगी ‘सिंघम अगेन’
अर्जुन की अगली फिल्म रोहित शेट्‌टी की मल्टीस्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ है। ‘रामायण’ से प्रेरित इस फिल्म में अजय देवगन राम, करीना कपूर सीता, टाइगर श्रॉफ लक्ष्मण, रणवीर सिंह हनुमान, अक्षय कुमार जटायु और अर्जुन कपूर रावण से प्रेरित किरदारों में नजर आएंगे। यह फिल्म 1 नवंबर को दिवाली के मौके पर थिएटर्स में रिलीज होगी। इसका क्लैश कार्तिक आर्यन स्टारर ‘भूल भुलैया 3’ से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *