Tuesday, March 11, 2025
Latest:
Entertainment

पंजाबी दिवंगत सिंगर मूसेवाला के नए गाने का पोस्टर जारी:2022 में मर्डर, मौत के बाद ये नौवां गाना, 23 जनवरी को रिलीज होगा

Share News

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के गाने लॉक का पोस्टर रिलीज हो गया है। यह गाना 23 जनवरी को रिलीज होगा। मूसेवाला का यह साल 2025 का पहला गाना होगा। इससे पहले मूसेवाला की मौत के बाद से 9 गाने रिलीज हो चुके हैं। इस गाने की प्रोड्यूसर द किड कंपनी है। जो पहले भी सिद्धू मूसेवाला के कई गाने प्रोड्यूस कर चुकी है। वहीं वीडियो नवकरण बराड़ ने किया है। दोनों के पेज पर उक्त गाने का पोस्टर भी रिलीज कर दिया गया है। प्रोड्यूसर द किड ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- चारों तरफ देखो, हम लीडर हैं। हम जो भी करेंगे, वो हम देखेंगे और बाकी सब भी वैसा ही करने की कोशिश करेंगे। सिद्धू की मौत के बाद रिलीज हुए गाने सिद्धू मूसेवाला ने 29 मई, 2022 को दुनिया को अलविदा कह दिया। अगले ही महीने 23 जून, 2022 को उनका पहला गाना ‘SYL’ रिलीज हुआ। उनका दूसरा गाना ‘वॉर’ 8 नवंबर, 2022 को रिलीज हुआ। तीसरा गाना ‘मेरा ना’ 7 अप्रैल, 2023 को रिलीज हुआ। मूसेवाला के चौथे गाने का नाम ‘चोरनी’ था, जो 7 जुलाई, 2023 को रिलीज हुआ। उनका पांचवां गाना ‘वॉचआउट’ था। इसे 12 नवंबर, 2023 को रिलीज किया गया। सिद्धू का छठा गाना ‘ड्रिप्पी’ 2 फरवरी, 2024 को, 7वां गाना ‘410’ 11 अप्रैल, 2024 को और 8वां गाना ‘अटैच’ 30 अगस्त को रिलीज हुआ। 29 मई 2022 को सिद्धू की हत्या कर दी गई पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या 29 मई 2022 को कर दी गई। मूसेवाला को लॉरेंस गैंग के कुछ हमलावरों ने गोली मार दी थी। तब से उनके प्रशंसक और परिवार के सदस्य न्याय की मांग कर रहे हैं और जब भी उनका कोई नया गाना आता है, तो प्रशंसकों को लगता है कि ‘सिद्धू वापस आ गया है’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *