Wednesday, April 16, 2025
Sports

नीरज का लुसाने डायमंड लीग में 89.49 मीटर का थ्रो:ये सीजन बेस्ट, फाइनल के लिए क्वालिफाई; पेरिस ओलिंपिक में 89.45 मीटर थ्रो किया था

Share News

भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने शुक्रवार (23 अगस्त) को स्विट्जरलैंड में लुसाने डायमंड लीग 2024 में सीजन का बेस्ट थ्रो फेंका। उन्होंने अपनी अंतिम प्रयास में 89.49 मीटर का थ्रो किया। हालांकि, वे 90 मीटर के ऊपर का थ्रो नहीं कर सके। लुसाने डायमंड लीग में अपने सीजन बेस्ट थ्रो से नीरज दूसरे नंबर पर रहे। नीरज ने डायमंड लीग मीटिंग सीरीज टेबल में टॉप छह में रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया है। नीरज ने इस थ्रो के साथ खुद के पेरिस ओलिंपिक में फेंके 89.45 मीटर के थ्रो को पीछे छोड़ा। नीरज ने ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। पहले चार थ्रो में नीरज 85 मीटर तक भी नहीं पहुंच सके थे। उनका पहला थ्रो 82.10 मीटर, दूसरा 83.21 मीटर, तीसरा 83.31 मीटर, चौथा 82.34 मीटर का रहा था। अपने पांचवे थ्रो में नीरज ने 85.58 मीटर भाला फेंका। अपने आखिरी थ्रो में नीरज 89.49 मीटर पहुंचे। नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी
भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने पेरिस ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। 26 साल के नीरज ने दूसरे प्रयास में सीजन बेस्ट 89.45 स्कोर किया था। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया था।उन्होंने 92.97 मीटर भाला फेंककर ओलिंपिक रिकॉर्ड बनाया था। अरशद ने 6 में से 2 थ्रो 90 से ज्यादा फेंके थे। ग्रेनेडा के एंडरसन पीटर्स (88.54 मीटर) को ब्रॉन्ज मिला था नीरज लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले भारत के तीसरे भारतीय खिलाड़ी बने हैं। नीरज से पहले रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लगातार दो ओलिंपिक में मेडल जीते थे। नीरज को पेरिस ओलिंपिक के फाइनल में प्रदर्शन… यह खबर भी पढ़ें… 8 देशों के हर चौथे खिलाड़ी ने जीता मेडल:भारत के हर 20 में से 1 खिलाड़ी को मेडल मिला; सबसे सफल अमेरिका पेरिस ओलिंपिक में19 दिन के एक्शन व ड्रामे में कई रिकॉडर्स बने। कई देशों और खिलाड़ियों ने चौकाया। कई विवाद हुए। कुछ पल ऐसे भी आए, जिन्हें दर्शक भूल नहीं पाएंगे। देशों के मेडल जीतने का स्ट्राइक रेट भी उम्दा रहा। मसलन, कैरेबियाई देश सेंट लूसिया ने अपना सिर्फ 4 सदस्यीय दल पेरिस भेजा और उसके खाते में दो मेडल दर्ज हुए। यानी प्रति दो खिलाड़ी एक मेडल। पूरी खबर पढ़ें… नीरज चोपड़ा को मनु भाकर की मां ने दी कसम, कहा- मेरी बेटी की तरह गेम छोड़ने की मत सोचना पेरिस ओलिंपिक में 2 मेडल जीतने वाली शूटर मनु भाकर की मां सुमेधा और स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें मां सुमेधा नीरज का हाथ पकड़कर अपने सिर पर रखती नजर आ रही हैं। सुमेधा को नीरज से यह कहते सुना जा सकता है कि सिल्वर से निराश नहीं होना है। इससे ज्यादा मेहनत करना है। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *