Friday, July 18, 2025
Latest:
Sports

धोनी बोले- रिटायरमेंट पर फैसला 4-5 महीने बाद लूंगा:रांची जाकर बाइक राइड्स का आनंद लूंगा; IPL में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान हैं

Share News

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने कहा है कि वे अपने संन्यास पर फैसला लेने से पहले समय लेंगे। 43 साल के धोनी ने अहमदाबाद में IPL 2025 में टीम के आखिरी मैच में CSK को जीत दिलाई। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में धोनी ने कहा कि वे रिटायरमेंट के फैसले के लिए कुछ समय लेंगे और आने वाले कुछ महीनों में तय करेंगे कि वे अगला सीजन खेलेंगे या नहीं। वे बोले- ‘मेरे पास फैसला करने के लिए 4-5 महीने हैं। कोई जल्दी नहीं है कि क्या करना है। हर साल शरीर को फिट रखने में 50% ज्यादा मेहनत लगती है।’ ‘अगर खिलाड़ी प्रदर्शन के आधार पर संन्यास लेने लगें, तो कइयों को तो 22 की उम्र में ही संन्यास लेना पड़ेगा। जरूरी यह है कि आपके अंदर कितनी भूख है, आप कितने फिट हैं और टीम के लिए कितना योगदान दे सकते हैं और क्या टीम को आपकी जरूरत है।’ ‘मेरे पास पर्याप्त समय है। मैं रांची वापस जाऊंगा, लंबे समय से घर नहीं गया हूं। कुछ बाइक राइड्स का आनंद लूंगा, फिर 2-3 महीने बाद फैसला करूंगा। मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मैं अब नहीं खेलूंगा और ये भी नहीं कह रहा कि मैं वापसी करूंगा।’ पिछले महीने लगी थीं संन्यास की अटकलें पिछले महीने एक पॉडकास्ट में धोनी ने IPL से संन्यास के सवाल पर कहा- ‘नहीं, अभी नहीं, मैं अभी भी IPL में खेल रहा हूं। अभी मैं 43 साल का हूं और IPL-2025 के खत्म होने तक 44 साल का हो जाऊंगा। इसके बाद मेरे पास 10 महीने का समय होगा। यह जानने के लिए कि मैं आगे खेल सकता हूं या नहीं, लेकिन इसका फैसला मैं नहीं करता, बल्कि मेरा शरीर करता है।’ 5 अप्रैल को अटकलें लगाई जा रही थीं कि धोनी संन्यास ले सकते हैं। चर्चाएं इसलिए भी थी, क्योंकि धोनी के पेरेंट्स 20 साल में पहली बार मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। हालांकि दिल्ली से मैच के बाद CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अटकलों को खारिज किया था। धोनी ने 2004 में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 2007 में कप्तान बनकर उन्होंने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप जिताया। 2011 में उन्होंने भारत को वनडे वर्ल्ड कप भी जिताया। मगर इस दौरान भी उनके पिता पान सिंह और मां देवकी देवी कभी भी उन्हें देखने के लिए दुनिया के किसी भी स्टेडियम में नहीं पहुंचे। धोनी के माता-पिता का अचानक इस तरह आना, ये अटकलें लगाने के लिए काफी है कि शायद ये धोनी का आखिरी मैच हो। कोच ने कहा था- धोनी का घुटना पहले जैसा नहीं रहा
चेन्नई सुपर किंग्स के हेड कोच फ्लेमिंग ने धोनी की फिटनेस को लेकर कहा था- धोनी के घुटने पहले जैसे नहीं रहे और इसी वजह से वे 10 ओवर तक लगातार भाग कर बल्लेबाजी नहीं कर सकते हैं। इसी कारण मुकाबले के अनुसार उनकी बैटिंग पोजिशन का फैसला किया जाता है। IPL 2025 के सबसे उम्रदराज प्लेयर रहे IPL 2025 में धोनी सबसे उम्रदराज खिलाड़ी थे। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद उन्हें बीच में ही चेन्नई की कप्तानी करनी पड़ी। उन्होंने टीम को 4 में से 3 जीत दिलाई। बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने 13 पारियों में 196 रन बनाए और उनका बेस्ट स्कोर 30 रहा। चेन्नई 18वें सीजन में 10वें स्थान पर रही CSK के इस सीजन के आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 83 रन से हरा दिया। मैच में धोनी की बैटिंग नहीं आई। मौजूदा सीजन में CSK पॉइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर रही। चेन्नई ने 14 मैच खेलकर मात्र 4 में जीत हासिल की। IPL में सबसे ज्यादा मैच धोनी के नाम IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वालों में महेंद्र सिंह धोनी पहले पायदान पर हैं। वह अब तक 278 मैच खेल चुके हैं। धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को पांच बार खिताब जिताया है। उन्होंने 38.30 की औसत से 5439 रन बनाए है। इस दौरान धोनी ने 24 अर्धशतक भी लगाया। उन्होंने विकेटकीपिंग में 47 स्टंपिंग और 154 कैच भी लपके हैं। IPL में 100 मैच जीतने वाले इकलौते कप्तान धोनी IPL में 100 मैच जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं। उन्होंने IPL में सबसे ज्यादा 235 मैचों में कप्तानी की है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 158 मैचों में कप्तानी की है। धोनी ने अपनी कप्तानी में CSK को 2023 में आखिरी बार चैंपियन बनाया था। धोनी अपनी कप्तानी में टीम को 136 मैचों में जीत दिला चुके हैं, जबकि 97 में टीम को हार मिली। ———————————-
IPL की यह खबर भी पढ़ें…
ब्रेविस CSK के जॉइंट फास्टेस्ट फिफ्टी स्कोरर IPL-18 के 67वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने गुजरात टाइटंस (GT) को 83 रन से हरा दिया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चेन्नई ने बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 230 रन बनाए। जवाब में GT 18.3 ओवर में 147 रन बनाकर सिमट गई। पढ़ें पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *