Jobs

देश में महिला टीचर्स पहली बार पुरुषों से ज्‍यादा:प्राइवेट स्कूलों में 20% बढ़ीं फीमेल टीचर्स; UDISE रिपोर्ट के आंकड़े

Share News

देश के सभी स्कूलों में महिला शिक्षकों की संख्या पहली बार पुरुषों से ज्‍यादा यानी 53.3% हो गई है। देश के कुल 14.72 लाख स्कूलों में इस समय कुल 98 लाख टीचर्स हैं, जिनमें से 52.3 लाख फीमेल टीचर्स हैं। 2018-19 में ये संख्या 47.14 लाख थी। तबसे स्कूलों में महिला टीचर्स की संख्या लगातार बढ़ी है। ये आंकड़े यूनिफाइड डिस्ट्रिक्ट इन्फॉर्मेशन सिस्टम फॉर एजुकेशन प्लस यानी UDISE + की साल 2023-24 की रिपोर्ट में सामने आए हैं। 5 सालों में फीमेल टीचर्स की संख्या 3.3% बढ़ी साल 2018-19 में मेल टीचर्स 50% थे। कुल 94.3 लाख स्कूल टीचर्स में से 47.16 लाख टीचर्स मेल थे। वहीं 47.14 लाख यानी 49.98% फीमेल टीचर्स थीं। वहीं 2023-24 में फीमेल टीचर्स की संख्या बढ़कर 52 लाख हो गई है, वहीं मेल टीचर्स घटकर 45.7 लाख हो गए हैं। इसे परसेंटेज में देखें तो महिला शिक्षकों की हिस्सेदारी 3.3% बढ़कर 53.3% हो गई है, वहीं, पुरुष शिक्षकों की हिस्सेदारी घटकर 3% से घटकर 46.6% रह गई है। साल 2019-20 में महिला टीचर्स ने पहली बार 50% का आंकड़ा पार किया था। इसके बाद 2022-23 में फीमेल टीचर्स की हिस्सेदारी 51.3% से बढ़कर 52.3% और 2023-24 में 53.3% हुई। प्राइवेट स्कूलों में फीमेल टीचर्स 20% बढ़ीं, सरकारी स्कूलों में सिर्फ 6% UDISE प्लस रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि महिला टीचर्स की संख्या सरकारी स्कूलों की बजाय प्राइवेट स्कूलों में बढ़ रही है। बीते पांच सालों से सरकारी स्कूलों में पुरुषों की हिस्सेदारी ज्यादा बनी हुई है। 2018-19 में 49.47 लाख सरकारी स्कूल शिक्षकों में से 28.18 लाख यानी 57% मेल और 21.29 लाख यानी 43% फीमेल टीचर्स थीं। 2023-24 में सरकारी स्कूलों में फीमेल टीचर्स की संख्या में करीब 6% बढ़कर 22.65 लाख हुई। वहीं मेल टीचर्स की संख्या 27.72 लाख है। वहीं प्राइवेट स्कूलों में बीते 5 सालों से फीमेल टीचर्स की संख्या लगातार मेल टीचर्स से ज्यादा बनी हुई है। इसमें करीब 20% की बढ़ोतरी हुई है। 2023-24 में कुल 37.30 लाख प्राइवेट स्कूल टीचर्स में से 66% यानी करीब 24.76 लाख फीमेल टीचर्स हैं। वहीं 2018-19 में कुल 33.04 लाख प्राइवेट स्कूल टीचर्स में से 20.63 लाख फीमेल टीचर्स थीं। हालांकि केरल, तमिलनाडु और पंजाब जैसे राज्यों में सरकारी स्कूलों में भी मेल टीचर्स के मुकाबले फीमेल टीचर्स ज्यादा हैं। मसलन, केरल के सरकारी स्कूलों में 78% टीचर्स महिलाएं हैं। वहीं तमिलनाडु में 67%, पंजाब में 64% और दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 61% टीचर्स फीमेल हैं। हायर एजुकेशन में लगातार 15% ज्यादा मेल टीचर हालांकि ये स्कूली शिक्षा के आंकड़े हैं। हायर एजुकेशन में अभी भी पुरुषों की तादाद लगातार महिलाओं से ज्यादा बनी हुई है। साल 2021-22 के लिए अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण (AISHE) के आंकड़ों के मुताबिक, हायर एजुकेशन में 57% मेल टीचर की तुलना में फीमेल टीचर्स केवल 43% हैं। साल 2018-19 में भी लगभग यही आंकड़े थे। तब हायर एजुकेशन में मेल टीचर्स 58% और फीमेल टीचर्स 42% थीं। ये खबर भी पढ़ें: सरकारी स्कूल में 8 महीने से सड़ रहा मिड-डे मील:टीचर्स 400 दिनों की छुट्टी पर गायब; केवल 7 बच्चे बाकी उत्तर प्रदेश के उन्नाव का एक प्राइमरी स्कूल लंबे समय से बंद चल रहा है। इसकी वजह यह है कि स्कूल की प्रधानाध्यापिका अल्का सिंह सहित तीनों महिला टीचरों ने पुराने आपसी विवाद के चलते 400 दिन की छुट्टी ले ली थी। पूरी खबर पढ़ें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *